Advertising
Home Breaking News Hindi मौसम विभाग नें 4 से 8 अक्टूबर के बीच तमिलनाडू और केरल...
Advertising
<

मौसम विभाग नें 4 से 8 अक्टूबर के बीच तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश की चेतावनी दी है

320

अभी हाल ही में केरल नें सदी की सबसे भयानक बाढ़ देखी थी। केरल की बाढ़ से हुई तबाही का मंजर अभी लोगों के जहन से गया भी नहीं था की एक बार फिर मौसम विभाग नें केरल में मूसलाधार बारिश की भविष्यवाणी कर दी है। मौसम विभाग नें कहा है की 4 से 8 अक्टूबर के बीच केरल और तमिलनाडू में भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें : केरल: बाढ़ का पानी उतरने के बाद जब यह शख्स अपने घर पहुँचा तो मिला विशालकाय मगरमच्छ

मौसम विभाग नें नारंगी चेतावनी जारी की है

मौसम विभाग के मुताबिक 7 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक के लिए नारंगी चेतावनी जारी कर दी है।   मौसम विभाग नें दो तरह की चेतावनी जारी की है। एक है रेड अलर्ट और दूसरा है नारंगी चेतावनी। रेड अलर्ट का मतलब है की बिना किसी तैयारी के आपात काल स्थिति से सामना करना है। वहीं दुसरी तरफ़ नारंगी चेतावनी का मतलब है की पहले से चेतावनी दे दी गई है और अब आप को उसका सामना करने के लिए तैयारी करनी है।

आप को बता दे की कुछ दिन पहले ही केरल नें बाढ़ की सबसे बडी मार झेली है। कई लोगों की मौत हो गई थी वहीं लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान भी हुआ था।

यह भी पढ़ें : क्या से क्या हो गया केरल, देखिए बाढ़ के बाद की तस्वीरें

 

Advertising
Advertising