बाबा रामदेव की डेयरी यूनिट के सीईओ सुनील बंसल कोरोना के शिकार
हाइलाइट्स:
- सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने 2018 में पतंजलि (patanjali) की डेयरी यूनिट की जिम्मेदारी संभाली थी।
- बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि ने 2018 में मिल्क प्रोडक्ट्स के बाजार में उतरने का एलान किया था।
- कोरोना के इलाज में अंग्रेजी दवाओं (Allopathic medicines) के इस्तेमाल पर रामदेव की टिप्पणी से विवाद हो चुका है।
नई दिल्ली
योग गुरु बाबा रामदेव (Yoga guru baba Ramdev) की डेयरी यूनिट के सीईओ सुनील बंसल (Sunil bansal) का कोरोना से देहांत हो गया है। वह 57 साल के थे। कोरोना से संक्रमित होने के चलते उनका निधन पिछले हफ्ते हो गया था. बताया जाता है कि कोरोना (Corona) के संक्रमण के चलते उनका लंग्स खराब (lungs infection) हो गया था. उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हुआ था। बाबा रामदेव कोरोना के इलाज के एलोपैथिक (allopathic) तरीकों पर टिप्पणी करते रहे हैं। इसके चलते कई बार विवाद भी हुआ है।
डेयरी सांइस के विशेषज्ञ थे बंसल
बंसल को डेयरी साइंस (Dairy science) में विशेषज्ञता हासिल थी। उन्होंने 2018 में बाबा रामदेव (baba ramdev) के डेयरी कारोबार (dairy business) की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने यह जिम्मेदारी तब संभाली थी, जब पतंजलि ने डिब्बाबंद मिल्क प्रोडक्ट्स (Packaged milk products) के बिजनेस में उतरने का ऐलान किया था। पतंजलि अभी गाय का दूध, दही, बटर मिल्क सहित दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स बेचती है।
बाबा रामदेव अंग्रेजी दवाओं पर करते रहे हैं टिप्पणी
हाल ही में बाबा रामदेव (Baba ramdev) का 140 सेकेंड का एक क्लिप वायरल हुआ है। इसमें वह अंग्रेजी दवाओं और कोरोना के इलाज में टिप्पणी करते दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना के इलाज के लिए अंग्रेजी दवाएं लेने से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (Indian medical Association) ने स्वास्थ्य मंत्रालय से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
WHO का खुलासा! पतंजलि की ‘कोरोनिल’ नहीं है सर्टिफाइड
यह भी पढ़ें: क्या ‘ चिकन नेक ‘ काटने की साजिश के तहत किया गया पूर्णिया में दलित बस्ती पर हमला?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.
















