Advertising
Home Breaking News Hindi जियो म्यूजिक का नया क़दम, सावन के साथ ऑनलाइन म्यूजिक की दुनिया...
Advertising
<

जियो म्यूजिक का नया क़दम, सावन के साथ ऑनलाइन म्यूजिक की दुनिया में छाने को तैयार

269

एक नए समझौते के साथ जियो म्यूजिक  ऑनलाइन म्यूजिक की दुनिया में भी अपना परचम लहराने जा रहा है. इस दिशा में क़दम बढ़ाते हुए उसने दुनिया के चर्चित म्यूजिक ऐप सावन के साथ करार कर लिया है. अब यह जियो-सावन के नाम से दुनिया के सामने होगा. इसकी घोषणा शुक्रवार शाम को जियो के निदेशक आकाश अंबानी और सावन के निदेशक ने की.

खबर के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल म्यूजिक सर्विस ‘जियो मैजिक’ और दुनिया की बड़ी म्यूजिक एप ‘सावन’ के बीच करार की घोषणा की है. दोनों को मिलाकर इसका बाज़ार मूल्य 1 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक हो जाएगा. इसमें जियो मैजिक का मार्केट वैल्यू 670 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. विलय के अलावा रिलायंस इसमें 100 मिलियन डॉलर का निवेश भी करेगी. इसके तहत पहले 20 मिलियन डॉलर निवेश किया जाएगा.

इस अवसर पर रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि सावन के साथ इस म्यूजिक निवेश का मकसद इस मीडियो को बढ़ावा देना है. साथ ही उपभोक्ताओं को डिजिटल मनोरंजन संबंधी सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है. आकाश ने कहा कि ‘सावन के साथ इस साझेदारी की घोषणा करने में खुशी हो रही है. हम मानते हैं कि उनकी उच्च अनुभवी प्रबंधन टीम, जियो-सावन को एक बड़े नेटवर्क के विस्तार में सहायक होगी. जिससे भारतीय स्ट्रीमिंग बाजार में हमारी नेतृत्व की स्थिति को मज़बूत करेगा.’

रिलायंस सावन के मौजूदा शेयरधारकों से आंशिक हिस्सेदारी खरीद रही है, जिसमें टायगर ग्लोबल मैनेजमेंट, लिबर्टी मीडिया और बर्टल्समैन शामिल हैं. सावन के तीन सह-संस्थापक ऋषि मल्होत्रा, परमदीप सिंह विनोद भट, उनके नेतृत्व की भूमिकाओं में बने रहेंगे और इसका संचालन करते रहेंगे.

ऋषि मल्होत्रा ने इस अवसर पर कहा कि लगभग दस साल पहले हमने सोचा था कि एक ऐसा म्यूजिक प्लेटफॉर्म बनाएंगे जो दक्षिण एशियाई देशों के कल्चर से प्रभावित होगा. रिलायंस के साथ इस साझेदारी के बाद हम दुनियाभर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली मीडिया प्लेटफॉर्म बनने की ओर कदम बढ़ा चुके हैं.

Advertising