Advertising
Home एंटरटेनमेंट एक्ट्रेस Shanaya Katwe पर लगा हत्या का आरोप, भाई बना था प्यार...
Advertising
<

एक्ट्रेस Shanaya Katwe पर लगा हत्या का आरोप, भाई बना था प्यार के बीच रोड़ा

491
एक्ट्रेस Shanaya Katwe पर लगा हत्या का आरोप, भाई बना था प्यार के बीच रोड़ा

एक्ट्रेस शनाया काटवे (Shanaya Katwe) पर भाई की हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

टुक्ड़ों-टुक्डों में मिला शव

पुलिस ने इस मामले में शनाया (Shanaya Katwe) के प्रेमी नियाज अहमद को भी गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही तीन और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें 21 साल का तौसीफ चन्नापुर, अल्ताफ मुल्ला और अमन गिरानीवाले शामिल हैं. खबरों के मुताबिक राकेश का सिर देवरगुडीहल के वन क्षेत्र में पाया गया था और उसके शरीर के अन्य हिस्सों को अलग कर दिया गया था, जिसे गडग रोड और हुबली के अन्य इलाकों में पाया गया.

ऐसे की गई हत्या

कई रिपोर्ट्स से यह भी पता चला कि हुबली में शनाया (Shanaya Katwe) और राकेश के घर पर भयावह घटना को अंजाम दिया गया था. कहा जा रहा है कि राकेश की गला दबाकर हत्या की गई. रिपोर्ट्स के अनुसार यह पता चला है कि जांच के दौरान अधिकारी को राकेश की हत्या का लिंक उसकी अपनी बहन शनाया से मिला. साथ ही बताया गया कि शनाया कथित रूप से आरोपी नियाज अहमद कटिगार से प्यार करती है.

रिपोर्ट्स में कही गई ये बात

रिपोर्ट्स की मानें तो शनाया (Shanaya Katwe) का नियाज अहमद कटिगार नामक युवक से अफेयर थे, जो कि शनाया के भाई राकेश काटवे को पसंद नहीं था. राकेश इस रिश्ते के पक्ष में नहीं था. ऐसे में शनाया ने अपने प्रेमी के साथ  मिलकर अपने भाई को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई. बीती 9 अप्रैल को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए शनाया हुबली आई थी. इसी दौरान आरोपी नियाज ने अपने तीन दोस्तों के साथ राकेश की हत्या कर दी. नियाज और उसके साथी हुबली स्थित राकेश के घर पहुंचे और वहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद नियाज और उसके साथियों ने शव को कई टुकड़ों में काटा और उसे अलग-अलग जगह फेंक दिया.

ये भी पढ़ें: अगर कोरोना वायरस के हलके लक्षण है तो घर में बिना दवाई के कैसे ठीक करें?

Source link

Advertising