Advertising
Home Breaking News Hindi बसपा प्रमुख मायावती को ज़रा नहीं भाया इन्वेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन
Advertising
<

बसपा प्रमुख मायावती को ज़रा नहीं भाया इन्वेस्टर्स समिट-2018 का आयोजन

312

हाल ही में संपन्न हुए इन्वेस्टर्स समिट-2018 के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हर तरफ से सराहना और शुभकामनाएं मिल रही हैं. देश के प्रधानमन्त्री और राष्ट्रपति ने उनके इस क़दम की तारीफ़ की और निकटतम भविष्य में इसे यूपी के लिए एक बड़ा आयोजन बताया. लेकिन साड़ी उंगलियाँ एक बराबर नहीं होती. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मुख्यमंत्री ये कवायद पसंद नहीं आयी. हम बात कर रहे हैं बसपा सुप्रीमो मायावती की.

‘फैशन शो है बस’

उत्तर पप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने इस आयोजन पर कटाक्ष किया है. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में संपन्न हुई इनवेस्टर्स समिट को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह सरकार के लिए एक फैशन शो की तरह था. शुक्रवार को लखनऊ में एक बयान जारी कर मायावती ने अपने मन की बात कही. मायावती के मुताबिक ‘इस तरह के आयोजन जनता का ध्यान सरकार की विफलताओं से हटाने के लिए किए जा रहे हैं. यह भाजपा की सरकारों के लिए एक फैशन शो की तरह हो गया है.’

सब एक ही रंग में

मायावती ने इस आयोजन पर खुलकर अपनी नाराजगी ज़ाहिर की. उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवेशक तभी आएंगे जब यहां अपराध पर नियंत्रण होगा और फिलहाल कानून व्यवस्था अच्छी नहीं है, इसीलिए निजी निवेशक यहां आने में खास रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र, गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी इन्वेस्टर्स समिट का बुखार सरकार पर चढ़ गया है.”

बसपा सुप्रीमो ने सरकार को ऐसे आयोजनों के बजाए किसानों व बेरोज़गारों के हित में जनता की कमाई लगाने की नसीहत भी दी. बता दें की उत्तरप्रदेश सरकार की ओर से राज्य में निवेश को बढ़ाने के लिए 21 और 22 फरवरी को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने और समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया.

Advertising