आज दिनांक 15 मार्च 2021 सोमवार- फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि शाम 6-49 बजे तक रहेगी फिर तृतीया तिथि शुरू होगी- रेवती नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-44 बजे तक रहेगा फिर अश्विनी नक्षत्र शुरू होगा- इस प्रकार से दिनरात गंडमूल संज्ञक नक्षत्र चलते रहेगे- लेकिन पंचक कल सुबह सूर्योदय के पूर्व 4-44 बजे समाप्त हो जाएगे- शुक्ल योग सुबह 7-47 बजे तक रहेगा फिर ब्रह्म योग शुरू होगा- कौलव करण शाम 6-49 बजे तक रहेगा- चंद्रमा कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-44 बजे तक मीन राशि मे रहेगा फिर मेष राशि मे प्रवेश करेगा- आज का राहुकाल सुबह 8-17 बजे से 9-47 बजे तक रहेगा- आज सोमवार को पूर्व दिशा मे दिशशुल रहता है- आज अभिजीत मुहर्ट दोपहर 12-23 बजे से 1-11 बजे तक रहेगा- आज सूर्योदय सुबह 6-47 बजे होगा- सूर्यास्त शाम 6-47 बजे होगा-
आज दिन ओर रात बराबर रहेगे-
मेष– आपके लिए खर्चीला दिन है आर्थिक समस्या को आप इतना महत्व न दे की वह सेहत पर असर डाले क्युकी दो दिन बाद ही आपके अच्छे दिन शुरू हो जायेगे जो पुरे सप्ताह अच्छा लाभ देंगे | यतिवाणी के अनुसार आज तकरार से और अहंकार से बचे बड़े बोल से कोई आहात हो ऐसा व्यवहार न करे |
वृषभ– आपके लिए कोई खास लाभ वाला काम जैसे इंतज़ार कर रहा है | आज आपको थोड़े परिश्रम से अच्छा मुनाफा होगा | व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार नए काम की शुरुवात कर सकते है | आपक किसी बड़े और समृद्ध व्यक्ति का साथ सहयोग मिलने की पूरी सम्भावना है |
मिथुन– आपके लिए आज का दिन ठीक है वैसे तो यतिवाणी के अनुसार आपकी मेहनत में कभी कोई कमी नहीं रहती लेकिन आपके लिए आज ये सोचने वाली बात होगी की कैसे कुछ बदलाव करके लाभ को बढ़ाया जाए और वैसे भी दो दिन परिवर्तन का समय रहेगा तो काफी बदलाव आपको देखने को मिलेगे |
कर्क– आपके लिए आज का दिन अच्छा है यतिवाणी के अनुसार कोई तो ऐसा काम आपके पास हो जो आप काफी समय से सोच रहे थे मगर शुरू नहीं कर रहे थे या अटका हुआ था तो आज आप उसको शुरू करे जल्दी ही पूरा भी होगा और लाभ मिलेगा | नए काम की शुरुवात होने के संकेत है |
सिंह– आपके लिए मिलाजुला दिन है | यतिवाणी के अनुसार अगर अभी कोई नया काम करना है तो प्लानिंग शुरू कर दे क्युकी कुछ दिन आगे अच्छे ही रहने वाले है | लापरवाही से काम बिगड़ सकता है लेकिन आपको परिवार का साथ मिलने से काम बन जायेगे | स्वास्थ्य पर ध्यान दे |
कन्या– आपके लिए दिन अच्छा है शुभ है | यतिवाणी के अनुसार नए काम पर आपको ध्यान केन्द्रित करना पड़ेगा | कुछ अच्छे लोगो से मुलाक़ात संभव है | अविवाहित के लिए अब सम्बन्ध तय होने का वक्त है आज से शुरुवात करे बात आगे बढाए | विवाहित लोगो को शारीरिक सुख मिलेगा |
तुला– आपके लिए आज का दिन बहुत तो नहीं लेकिन फिर भी अच्छा रहेगा | यतिवाणी के अनुसार शरीरिक श्रम से थकावट हो सकती है या कोई ऋण परेशानी का कारन बन सकता है | थोडा अपने काम में ध्यान दे तो आगे आने वाले सप्ताह में आपको बहुत लाभ मिलेगा |
वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है | विधार्थियों को सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार संतान सुख प्राप्ति के योग है निसंतान लोग आज अपना इलाज शुरू करे जल्दी सफलता मिलेगी | व्यापर में नौकरी में कुछ बढ़ोतरी होने वाली है | यात्रा के योग बने हुए है |
धनु– आपके लिए आज का दिन थोडा कलेश्कारी और चिंता बढाने वाले है हालाँकि थोडा सा संतोष और सावधानी रखने से दिन साधारण रूप से बीत सकता है | यतिवाणी के अनुसार किसी से बहस में न उलझे और आज किसी के बिच बचाव में भी न पड़े तो अच्छा होगा |
मकर– आपके लिए आज का दिन शुभ है सफलता आपके पास आने वाली है आपको किसी नए प्रस्ताव से लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आपके दिमाग में भी नए नए आइडिया आयेगे उस पर चाहो तो आज अमल कर सकते है | पारिवारिक माहोल भी आपके लिए अच्छा रहेगा |
कुम्भ– आपके लिए आज का दिन शुभ है धनदायक है | कार्यो में सफलता मिलेगी | यतिवाणी के अनुसार परिवार में आनंद जैसा माहोल रहेगा | कुछ अच्छे मेहमान घर पर आयेगे | आपको किसी नए स्थान पर घुमने का अवसर मिल सकता है | अच्छा दिन तब होता है जब कोई शुभसमाचार मिले तो वो आज मिलने के योग है |
मीन– आपके लिए दिन अच्छा सफलता प्रदान करने वाला है | आपसी पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा तो जल्दी ही कोई शुभ कार्य सम्पन्न हो सकता है | यतिवाणी के अनुसार आपके मित्र और रिश्तेदार आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे और आज आप यात्रा का आनंद भी उठा सकते है |
यह भी पढ़े:जानिए क्या है आयुर्वेदिक में ‘गठिया रोग’ का इलाज?














