Advertising
Home Breaking News Hindi एकता कपूर की वेबसीरीज़ से नयी पारी की शुरुवात करेंगे प्रियांक शर्मा
Advertising
<

एकता कपूर की वेबसीरीज़ से नयी पारी की शुरुवात करेंगे प्रियांक शर्मा

335

कलर्स का सबसे ज्यादा टीआरपी में रहने वाला शो बिग बॉस के तीन महीनों का सफर खत्म हो गया है. जहाँ बाकि १९ सदस्यों के साथ प्रियांक शर्मा भी मौजूद थे. प्रियांक शर्मा ने इससे पहले रोडीज़ और स्प्लिट्स विला में काफी दमदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद बिग बॉस में भी वो अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे, और लम्बे समय तक बिग बॉस के घर में टिके. वो शो तो नही जीत पाये और बिग बॉस की ट्रॉफी शिल्पा शिन्दे के हाथ लगी, लेकिन शो से बाहर निकलने के बाद प्रियांक को एक वेब सीरीज़ के लिए साइन कर लिया गया है.

एकता के प्रोडक्शन हाउस ने दिया ऑफर

इस नयी वेब सीरीज़ के लिए एकता कपूर के बाला जी प्रोडक्शन हाउस ने प्रियांक को अप्रोच किया था. जिसके लिए प्रियांक ने हां कर दी है. प्रियांक के साथ शो के टॉप 4 फाइनलिस्ट में से एक विकास गुप्ता भी इस वेब सीरीज़ में नज़र आएंगे. इस बात की पुष्टि खुद प्रड्युसर विकास गुप्ता ने की है. विकास ने कहा, ”दोनों ही यंग एक्टर का साथ काम करना बेहद खास होगा. मैं और प्रियांक एक-दूसरे को पहले से जानते हैं ऐसे में दो दोस्तों का एक साथ स्क्रीन शेयर करना मज़ेदार होगा.”

बिग बॉस से बाहर सारे शिकयातें दूर

बिग बॉस शुरू होने से पहले प्रड्युसर विकास गुप्ता और प्रियांक की बहुत गहरी दोस्ती थी. लेकिन बिग बॉस में उनके बीच काफ़ी तनाव देखने को मिला , जिसे दर्शकों द्वारा काफ़ी पसन्द भी किया गया. हालाँकि शो के अन्तिम चरण में दोनों की दोस्ती भी हो गयी थी, पर इनकी दोस्ती का पुख्ता सबूत तो तब मिला जब दोनों ने एक साथ एक वेब सीरीज में काम करने का निर्णय लिया. ये देखना काफ़ी दिल्चस्प होने वाला है कि आने वाली वेब सीरीज में दोनों दोस्तों का प्रदर्शन कैसा होगा?

अभी तक इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि इस वेब सीरीज़ का क्या नाम होगा और ये कबसे शुरू होगी. हम तो दोनों को ऑल द बेस्ट कहेंगे.

Advertising