Advertising
Home Breaking News Hindi Shahrukh Khan ने माता-पिता की कब्र पर किया सजदा, तस्वीरें देख आप...
Advertising
<

Shahrukh Khan ने माता-पिता की कब्र पर किया सजदा, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे भावुक

141
Shahrukh Khan ने माता-पिता की कब्र पर किया सजदा, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे भावुक


नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के फैंस उनकी एक्टिंग के साथ उनकी नेकदिली और सहजता के लिए भी पसंद करते हैं. अब एक बार फिर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो गए हैं. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ (Pathan) की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन इस व्यस्तता के बाद भी वह अपने बेटे होने के फर्ज को निभाना नहीं भूले. 

माता पिता की कब्र पर पहुंचे शाहरुख 

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बचपन दिल्ली में बीता है और अभी भी वह दिल्ली आते हैं तो उन्हें कुछ खास जगहों पर जरूर देखा जाता है. ऐसी ही एक जगह है उनके माता-पिता की कब्र, जहां लाख व्यस्तता के बाद भी  शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जाते ही हैं. हाल ही में किसी काम से शाहरुख का दिल्ली आना हुआ. यहां आते ही हर बार की तरह इस बार भी वो अपने माता-पिता से मिलने उनकी कब्र पर पहुंचे. उन्होंने माथा टेका और वहां पर कुछ देर वक्त भी बिताया. इस पल की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. देखिए ये PHOTOS…

 

कब्र पर यूं किया सजदा

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की इन तस्वीरों में वह अपने माता-पिता की कब्र के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों में वह दुआ पढ़ते और सजदा करते नजर आ रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें देखकर उनके फैंस काफी भावुक हो रहे हैं. इन तस्वीरों को देर रात विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये तस्वीरें कब की हैं.

हर बार करते हैं ये काम

बता दें कि शाहरुख खान के बारे में यह बात सभी जानते हैं कि वह जब भी दिल्ली आते हैं, तो अपने माता-पिता की कब्र पर श्रद्धांजलि देने जरूर पहुंचते हैं. इन तस्वीरों में वह व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आ रहे हैं. उनके नजदीक कुछ लोग भी खड़े दिख रहे हैं. 

बता दें कि शाहरुख के पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान और  मां का नाम लतीफ फातिमा था. शाहरुख के पिता उनके बचपन में ही गुजर गए थे जबकि मां का निधन कैंसर के कारण साल 1990 में हुआ था. 

इसे भी पढ़ें: Anil Kapoor ने Jackie Shroff से किया ऐसा मजाक, फैंस हो गए कंफ्यूज

Advertising

 एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें 





Source link

Advertising