Advertising
Home Breaking News Hindi Alia Bhatt अब फिल्में भी बनाएंगी, शेयर किया अपने Production House का...
Advertising
<

Alia Bhatt अब फिल्में भी बनाएंगी, शेयर किया अपने Production House का लोगो

235
Alia Bhatt अब फिल्में भी बनाएंगी, शेयर किया अपने Production House का लोगो


नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब एक्टिंग के साथ-साथ फिल्में भी प्रोड्यूस करेंगी. पिता और बड़ी बहन की राह पर चलते हुए आलिया भट्ट (Alia Bhatt Production House) ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोल लिया है जिसके बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया. आलिया (Alia Bhatt As Producer) की इस नई शुरुआत को लेकर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं. 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्रोडक्शन हाउस का लोगो

आलिया (Alia Bhatt Social Media) ने सोशल मीडिया पर अपने प्रोडक्शन हाउस का लोगो शेयर कर लिखा- मैं ऐलान करते हुए बेहद खुश हूं… प्रोडक्शन. एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस. आइए, आपको कहानियां सुनाते हैं. सुखद कहानियां. गर्मजोशी से भरी अजीब कहानियां. असली कहानियां. शाश्वत कहानियां. आपको बता दें आलिया (Alia Bhatt Production House Eternal Sunshine) के इस प्रोडक्शन हाउस का नाम है Eternal Sunshine. 

 

 

यह भी पढ़ें-थ्री इडियट्स के रियल लाइफ ‘रेंचो’ ने फिर किया कमाल, VIDEO देख आप भी करेंगे सलाम

आलिया को मिल रहीं बधाइयां

आलिया के इस पोस्ट पर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) ने कमेंट कर लिखा कि यह अभी तक का सबसे बेस्ट लोगो है. करण जौहर (Karan Johar) ने आगे बढ़ने का हौसला दिया. आलिया की मां सोनी राजदान (Soni Razdan) ने भी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि उन्हें गर्व है, वहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी कमेंट कर अपनी खुशी का इजहार किया. रकुलप्रीत (Rakulpreet), जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने भी आलिया को बधाई दी. 

यह भी पढे़ं- Disha Patani ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग, देखिए सेट से पहली PHOTO

Advertising

गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आएंगी आलिया

हाल ही में, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi Teaser) का टीजर आया था, जिसमें वो टाइटल रोल में हैं. इस टीजर में आलिया की एक्टिंग को काफी सराहा गया. संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) निर्देशित फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) भी नजर आएंगे. इस फिल्म में पहली बार आलिया और अजय सेम स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे. 

यह भी पढ़ें- छोले-कुल्चे के बाद अब सड़कों पर जूस बेच रहे Sunil Grover, वायरल हुआ Video

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें





Source link

Advertising