Advertising
Home Breaking News Hindi सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के पुतले जलाए गए
Advertising
<

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी के पुतले जलाए गए

583

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी नई मुसीबत में फंसते नज़र आ रहे हैं. गाजियाबाद में एक संगठन ने आज सलमान खान का पुतला दहन किया. अखिल भारतीय अनुसूचित युवजन समाज के कार्यकतार्ओं ने सलमान और शिल्पा के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी भी की. इसी के साथ राजस्थान में भी सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है के पोस्टर फाड़े गए.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली और मुंबई के पुलिस आयुक्त से इस मामले पर जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है.

आरोप है कि अभिनेता सलमान खान ने निजी टीवी चैनल पर प्रसारित अपने एक फिल्म प्रमोशन के कार्यक्रम में अपने साक्षात्कार के दौरान नृत्य निर्देशक द्वारा बताए गए स्टेप्स की तुलना करते हुए जाति सूचक टिप्पणी की थी.

Advertising