Advertising
Home Breaking News Hindi Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी पर बड़ा खुलासा! ताऊजी Randhir...
Advertising
<

Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी पर बड़ा खुलासा! ताऊजी Randhir Kapoor ने कही ये बात

177
Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की शादी पर बड़ा खुलासा! ताऊजी Randhir Kapoor ने कही ये बात


नई दिल्ली: बीते दिन सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की तस्वीरों और वीडियोज के कारण यह खबर सामने आई कि दोनों स्टार्स आज बुधवार को रणथंभौर में सगाई या शादी कर रहे हैं. दोनों अपने परिवार के साथ कल जयपुर पहुंचे थे. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें सामने आने लगीं. वहीं अब इस खबर पर रणबीर कपूर के ताऊजी यानी रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने बड़ा खुलासा किया है. 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के इस शादी वाले मामले पर रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने कहा, ‘यह सच नहीं है. अगर आज रणबीर और आलिया की सगाई होती, तो मैं और मेरा परिवार भी उनके साथ होता. रणबीर, आलिया और नीतू छुट्टियां मनाने और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए वहां गए हैं. उनकी सगाई की खबर गलत है.’ रणधीर कपूर ने ये सारी बातें इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहीं. 

वहीं दूसरी ओर नीतू कपूर, आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट छुट्टी की तस्वीरें साझा कर रहे हैं, जहां वे सोनी राजदान, रिद्धिमा कपूर साहनी, उनके पति भरत साहनी और उनकी बेटी समरा के साथ शामिल हुए हैं. मंगलवार रात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी शामिल हुए.

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर अब लगभग तीन साल से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं. आलिया को अक्सर कपूर परिवार के कार्यक्रमों में देखा जाता है. दोनों अगले साल ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इस मल्टी-स्टारर पर दो साल से काम चल रहा है.

 हाल ही में, पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक साक्षात्कार में, रणबीर ने शादी के बारे में बात की थी और बताया था कि महामारी के कारण दोनों की शादी टल गई नहीं तो अब तक वह और आलिया जीवनसाथी बन चुके होते. 

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

VIDEO

Advertising





Source link

Advertising