Advertising
Home एंटरटेनमेंट VIDEO: Salman Khan ने चूल्हे पर बनाया खाना, भूसे से लगा दिया...
Advertising
<

VIDEO: Salman Khan ने चूल्हे पर बनाया खाना, भूसे से लगा दिया छौंका!

657
VIDEO: Salman Khan ने चूल्हे पर बनाया खाना, भूसे से लगा दिया छौंका!

नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में अपना 55वां जन्मदिन मनाया है. अब भी सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो धूम मचा रहा है जिसमें सलमान खान (Salman Khan) देसी स्टाइल में चूल्हे पर खाना पकाते नजर आ हैं. अपने फेवरेट अभिनेता को इस अंदाज में देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं.

यह वीडियो एक्ट्रेस बीना काक ने अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया है. वीडियो में हम देख सकते हैं कि सलमान खान (Salman Khan) चूल्हे पर खाना पका रहे हैं. खाना बनाने में उनकी मदद कोई और नहीं खुद एक्ट्रेस बीना काक कर रही हैं. देखिए यह वीडियो…

वीडियो की बात करें तो इसमे बीना काक (Bina Kak) सलमान खान (Salman Khan) खाना बनाने में मदद करते हुए उन्हें कटोरी में धनिया देती नजर आ रही हैं. उसके बाद वह सलमान खान से पूछती हैं कि ये क्या है, तो सलमान (Salman Khan) हंसते हुए कहते हैं कि ये भूसा है. यह कहते हुए सलमान खान अपने डिश में यह ‘भूसा’ डाल देते हैं. उनका यह फनी अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अब तक 51 हजार बार लाइक किया जा चुका है.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों दो अपकमिंग फिल्मों में बिजी हैं. एक फिल्म है ‘अंतिम’ जिसका एक प्रोमो वीडियो कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है, फिल्म में सलमान एक सिक्ख कॉप के किरदार में नजर आ रहे हैं. सलमान की दूसरी अपकमिंग है  ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ जिसमें सलमान के साथ दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़ें

Source link

Advertising