Advertising
Home Breaking News Hindi Irrfan Khan को पत्नी सुतापा के साथ गाता देख फैंस हुए Emotional,...
Advertising
<

Irrfan Khan को पत्नी सुतापा के साथ गाता देख फैंस हुए Emotional, वायरल हो रहा वीडियो

215
Irrfan Khan को पत्नी सुतापा के साथ गाता देख फैंस हुए Emotional, वायरल हो रहा वीडियो


नई दिल्लीः दिवंगत अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan ) अपने अंतिम समय में दुर्लभ किस्म के कैंसर से जूझ रहे थे. वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का लंदन में इलाज करवा रहे थे. तब उन्होंने सोशल मीडिया से फैंस को अपने बीमार होने की बात बताई थी. इससे उनके फैंस काफी सदमे में आ गए थे.

ये भी पढ़ेंः Bigg Boss 14: बेघर हुए सुपर सीनियर्स, Sidharth Shukla ने हिना-गौहर पर कसा तंज

29 अप्रैल, 2020 को इरफान खान यह दुनिया छोड़ कर चले गए थे. पीछे रह गया था सिर्फ उनका बेजोड़ सिनेमा, दुखी फैंस और उनके दिल के करीब लोग. इरफान के बड़े बेटे बाबिल अकसर अपने प्रतिभाशाली पिता से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. 

बेटे ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में, उन्होंने परिवार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. इसमें वह परिवार के साथ अपने अच्छे समय को याद कर रहे हैं. इस वीडियो में इरफान और उनकी पत्नी को ‘मेरा साया’ गाना गुनगुने हुए देखा जा सकता है. आप भी देखें यह वीडियो-

फैंस हुए भावुक
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. मशहूर हस्तियों के साथ-साथ फैंस भी उनका यह वीडियो देख कर भावुक हो गए हैं.

बता दें कि दुनिया को अलविदा कहने से एक दिन पहले इरफान को कोलोन इन्फैक्शन के चलते कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़े

Advertising





Source link

Advertising