नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 23 अक्टूबर को अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास दिन पर फैंस उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं. कई लोग उन्हें उनकी फिटनेस वीडियो शेयर कर विश कर रहे हैं तो कई उनके आइटम सॉन्ग वाले डांस के जरिए जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं. हालांकि मलाइका को इस खास मौके पर उस शख्स की बेस्ट विशेज का इंतजार था जो उनके दिल के सबसे करीब है. जी हां, यहां बात हो रही है अभिनेता अर्जुन कपूर को लेकर जो मलाइका के बॉय फ्रेंड हैं.
अपनी गर्लफ्रेंड के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास तरह से बधाई दी है. अर्जुन ने मलाइका एक कैजुअल लुक वाली एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने पीच कलर की हूडी और ट्राउजर पहना हुआ है. तस्वीर में मलाइका पाउट बनाते हुए पोज दे रही हैं और उनके साथ उनका डॉगी भी दिख रहा है. फोटो में मलाइका अरोड़ा का लुक और उनका अंदाज जबरदस्त दिख रहा है. फोटो में एक्ट्रेस आंखों को ब्लिंक करती हुई दिख रही हैं. इस फोटे के कैप्शन में अर्जुन कपूर ने लिखा, ”जन्मदिन मुबारक हो My Fool..”
कोविड की जंग जीत चुकीं मलाइका
पिछले दिनों ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों कोरोना पॉजिटिव हुए थे. हालांकि अब दोनों कोविड-19 की जंग जीतकर अपने रूटीन पर लौट चुके हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के इस खास मौके पर करीना कपूर से लेकर कई बॉलीवुड सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दीं हैं.
India’s Best Dancer में बतौर जज नजर आ रहीं मलाइका
बात अगर मलाइका के वर्कफ्रंट को लेकर करें तो वे इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s Best Dancer) में बतौर जज नजर आ रही हैं. इससे पहले वे इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल भी जज कर चुकी हैं. मलाइका भले ही फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस में न दिखाई दी हों लेकिन उन्होंने अपने डांस के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. डांस के अलावा मलाइका अपने स्टाइलिश अंदाज और फिटनेस को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
47 की उम्र में भी फिट हैं ‘मुन्नूी’
लाखों फैंस उनकी फिटनेस के कायल है. 47 की उम्र में भी मलाइका अच्छी-अच्छी यंग एक्ट्रेसेज को टक्कर देती हैं. आए दिन ही बॉलीवुड की मुन्नी अपने वर्कआउट के वीडियोज शेयर करती रहती हैं. फिटनेस और डांस ही नहीं बल्कि वे अपने महंगी और यूनिक एक्सेसरिज को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं.
;











