Advertising
Home Breaking News Hindi यूपी : चप्पलों और लात-घूसों से पत्नी और बेटियों ने की अधेड़...
Advertising
<

यूपी : चप्पलों और लात-घूसों से पत्नी और बेटियों ने की अधेड़ की पिटाई

427

यूपी, हमीरपुर। पति पत्नी के बीच नोंक-झोंक के बारे में तो आप अक्सर सुनते होंगे, लेकिन यूपी के हमीरपुर इलाके में पति-पत्नी के बीच तकरार इतनी बढ़ गई कि घर की बात सड़क पर आ गई और पत्नी ने अपनी सौतेली बेटी के साथ मिलकर पति की सरेआम चप्पलों और लात-घूसों से पिटाई कर दी। जिससे आस-पास भीड़ जमा हो गई लेकिन उनमें से किसी ने बीच बचाव नहीं किया।

मौदहा निवासी चालक के पद पर तैनात एक अधेड़ मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो में बस चलाते हैं। चालक ने दो शादियां की है। पहली पत्नी से दो बेटियों के पिता चालक को दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। पहली पत्नी से दोनों बेटियां 10वीं और 9वीं में पढ़ती है और वो भी अपनी सौतेली मां के साथ ही सुमेरपुर में रहती है। चालक की पहली पत्नी की मौत 15 वर्ष पूर्व ही हो गई है।

पति को पीटने वाली दूसरी पत्नी का आरोप है कि उसका पति घर खर्च के लिए पैसे नहीं देता है। यही नहीं वह उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करता है और विरोध करने पर मारपीट भी करता है। वहीं पति का कहना है कि उसकी पत्नी बेटियों से गलत काम करवाता है, जिसकी सूचना उसने मंगलवार को 100 पर यूपी पुलिस को दी थी।

चालक के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसकी पुत्री को एक लड़के के साथ पकड़ा था। उसके बाद पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई थी। बाद में पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वहीं स्थानीय कोतवाल अनिल कुमार का कहना है कि महिला कोतवाली आई थी लेकिन उसने कोई तहरीर नहीं दी है। इसलिए अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertising