Advertising
Home Breaking News Hindi गुटखा-चाय ब्रेक लेकर 3 घंटे तक किया गैंगरेप, मां-बाप पुलिस में फिर...
Advertising
<

गुटखा-चाय ब्रेक लेकर 3 घंटे तक किया गैंगरेप, मां-बाप पुलिस में फिर भी नहीं एफआईआर

815

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बहुत ही दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कोचिंग से घर लौट रही 19 वर्षीय यूपीएससी छात्रा को अगवा कर उसका गैंगरेप किया गया और फिर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इस घटना में सबसे शर्मिंदगी की बात तो यह है कि जब पीड़िता ने अपने साथ हुए हादसे की शिकायत लिखवानी चाही तो पुलिस ने केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। यह घटना 31 अक्टूबर की है। लड़की रोजाना की ही तरह शाम के समय अपने कोचिंग से घर लौट रही थी। वह जैसे ही हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची तो दो लड़के उसे खींच कर ले गए और फिर गैंगरेप किया। जहां यह घटना हुई वहां से आरपीएफ पोस्ट केवल 50 मीटर दूरी पर था। किसी को भी लड़की के चिल्लाने की आवाज नहीं गई।

आरोपियों में से एक की पहचान गोलू बिहारी के रूप में हुई है जो कि अपनी नवजात बेटी के खून के इल्जाम में दोषी करार दिए जाने के बाद बेल पर बाहर था। पीड़िता के अनुसार गोलू के साथ उसका एक साथी अमर भी शामिल था। दोनों ने पहले पीड़िता का गैंगरेप किया और फिर गोलू अमर को लड़की पर नजर रखने के लिए वहां से चला गया। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार 15 मिनट बाद गोलू गुटखा और सिगरेट लेकर वापस आया और फिर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसने आरोपियों से कुछ कपड़ों की मांग की तो गोलू कुछ कपड़े लेकर आया लेकिन उसके साथ दो व्यक्ति रमेश और राजेश में साथ आए। इसके बाद चारों ने मिलकर फिर से पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और यह सिलसिला तीन घंटे तक चला।

Advertising