अखिलेश के हस्तक्षेप के बाद तय हुई आगरा में प्रत्याशियों की लिस्ट

392

राजनीति करना कोई आसान काम नहीं होता है, जिम्मेदारी लेना और उसे निभाना दोनों अलग बात है। जिम्मेदारी निभाने के दौरान कभी-कभी आपको कड़े फैसले भी लेने पड़ते हैं और सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजकल इसी दौर से गुजर रहे हैं। बड़े स्तर पर तो उन्होंने ऐसा किया ही है, लेकिन छोटे स्तर पे भी वो ऐसा करने से चुकते नहीं हैं।

IMG 03112017 153458 0 -

ताजा मामले में आगरा में सपा के अंदर पार्षद प्रत्याशी घोषित करने को लेकर घमासान मचा हुआ है। स्थिति यह है कि स्थानीय गुटबाजी के चलते पांच प्रत्याशियों के नामों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा है।

इससे विरोधियों को करारी शिकस्त मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा संस्तुति किए गए नामों की सूची जिले के नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी दिलीप यादव को भेज दी है। आज सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुसार वार्ड 38 गैलाना से विकलेश यादव पत्नी मुकेश यादव, वार्ड 41 आजमपाड़ा से मुनव्वर खान पुत्र हाजी नन्ने खान, वार्ड 28 से अमीरन बानो पत्नी शफी, वार्ड 91 से जुबी पुत्री अवंतर अली और वार्ड 53 से अदीबा बेगम को टिकट दिए जाने के लिए निर्देशित किया है।