भारतीय सेना दुश्मनों से हमारे देश की रक्षा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. आज भारतीय वायु सेना अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है. इस अवसर पर सामान्य से लेकर हर बड़ी शख्सीयत की ओर से वायु सेना को शुभकामनाएं मिल रही हैं. ऐसा ही एक विशेष संदेश कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) की टीम ने ट्विटर पर शेयर किया है. यकीनन, इस फिल्म में भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों और क्षमताओं को दिखाया जाएगा.
कंगना बनीं एयर फोर्स पायलेट
ट्विटर पर कंगना ने फिल्म ‘तेजस’ का पोस्टर शेयर किया है. इसमें वह एयर फोर्स पायलेट की भूमिका में नजर आ रही हैं. वह फिल्म की टीम की ओर से भारतीय वायु सेना को शुभकामनाएं दे रही हैं और कह रही हैं कि उनकी यह फिल्म वायु सेना की महानता, बहादुरी और बलिदान की गाथा होगी. इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) को टैग करते हुए ‘जय हिंद’ लिखा है.









