Advertising
Home Breaking News Hindi डायरेक्टर शेखर कपूर बने FTII के नए चेयरमैन, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट...
Advertising
<

डायरेक्टर शेखर कपूर बने FTII के नए चेयरमैन, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कही ये बात

294
डायरेक्टर शेखर कपूर बने FTII के नए चेयरमैन, प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कही ये बात

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर शेखर कपूर (Shekhar Kapoor) को फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) सोसाइटी के अध्यक्ष और एफटीआईआई गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन के तौर नियुक्त किया गया है. शेखर कपूर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर हैं. उन्होंने बीपी सिंह को रिप्लेस किया है. बीपी सिंह को कुछ दिन पहले ही The Indian Council for Cultural Relations (ICCR) की जनरल असेम्बली के लिए नामित किया गया था. शेखर कपूर को सोशल मीडिया में जमकर बधाइयां दी जा रही हैं.

प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी और बताया कि 3 मार्च 2023 तक शेखर इस पद पर रहेंगे. उन्होंने लिखा, ‘मिस्टर कपूर, जिनके पास बहुत अनुभव है, संस्थान में अधिक मूल्य जोड़ेंगे. मुझे यकीन है कि हर कोई उनकी नियुक्ति का स्वागत करेगा.’ शेखर कपूर ने मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और  बैंडिट क्वीन जैसी शानदार फिल्में दी हैं.

यह भी पढ़े:जानिए भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां चलता है अपना कानून?

Source link

Advertising