Advertising
Home Breaking News Hindi बिहार के अभिनेता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या...
Advertising
<

बिहार के अभिनेता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

387
बिहार के अभिनेता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

नवोदित कलाकार अक्षत उत्कर्ष (Akshat Utkarsh) का मुंबई में निधन हो गया है. खबरों की मानें तो अक्षत एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहे थे. अक्षत ने रविवार की रात अपने फ्लैट में फांसी लगा ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय एक उभरते हुए अभिनेता थे और नौकरी भी करते थे. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे और अपनी अभिनय आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आए थे.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मृतक के परिजनों ने अक्षत उत्कर्ष की संदेहास्पद मौत के बाद हत्या का आरोप लगाया है. इसके साथ ही अक्षत के परिजनों ने मुंबई पुलिस पर भी मदद न करने का आरोप लगाया है. एक इंटरव्यू में मृतक के मामा रंजीत सिंह ने कहा कि रविवार की रात करीब 9 बजे नवोदित अभिनेता की पिता से बात हुई थी, लेकिन उसके बाद देर रात मौत की खबर सामने आ गई.

यह भी पढ़े:जानिए भारत का ऐसा अनोखा गांव जहां चलता है अपना कानून?

Source link

Advertising