Advertising
Home Breaking News Hindi Karan Johar ने विवादित पार्टी को लेकर दिया बयान, यहां पढ़िए पूरा...
Advertising
<

Karan Johar ने विवादित पार्टी को लेकर दिया बयान, यहां पढ़िए पूरा स्टेटमेंट

388
Karan Johar ने विवादित पार्टी को लेकर दिया बयान, यहां पढ़िए पूरा स्टेटमेंट

नई दिल्लीः नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर (Karan Johar) पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं. इस पर वह खुलकर बोले भी हैं. वह तमाम इंटरव्यू में कहते भी दिखे हैं कि वह फिल्मों में किसे लॉन्च करेंगे, किसे नहीं, यह उनकी निजी पसंद है. इस पर दूसरों को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, हालांकि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से लोगों का उन पर गुस्सा बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर वह आए दिन ट्रोल होते रहते हैं. कंगना ने उन पर बॉलीवुड में खेमेबाजी करने का आरोप लगाया है और उन्हें बॉलीवुड माफिया तक बताया है.

करण पर ड्रग पार्टी आयोजित करने का है आरोप
सुशांत सिंह मामले की ताजा जांच में एनसीबी ने कई बॉलीवुड हस्तियों को तलब किया है. इसमें वह लोग भी शामिल हैं, जो किसी-न-किसी रूप से धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े रहे हैं. करण जौहर धर्मा प्रोडक्शन के मालिक हैं. उनके प्रोडक्शन से जुड़े क्षितिज प्रसाद से एनसीबी पूछताछ कर चुकी है. खबर है कि एनसीबी ने क्षितिज से करण जौहर की पार्टी के बारे में सवाल-जवाब किए थे. इससे जांच की सुई करण की ओर मुड़ती दिख रही है. माना जा रहा है कि क्षितिज कई ड्रग पेडलर्स से संपर्क में थे.

करण जौहर पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने 2019 में अपने घर पर एक ड्रग पार्टी आयोजित की थी. इस पार्टी से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें करण के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं.

विवादित पार्टी पर दिया बयान
हालांकि, इस पार्टी को लेकर करण जौहर ने देर रात एक बयान जारी किया है, इसमें वह कहते हैं, ‘कुछ न्यूज चैनल, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गलत और भ्रामक खबर दिखा रहे हैं कि 28 जुलाई, 2019 को मेरे घर पर आयोजित हुई एक पार्टी में ड्रग्स का सेवन हुआ था.

मैंने पहले ही 2019 में यह स्पष्ट कर दिया था कि मुझ पर लगे यह आरोप झूठे थे. आज मेरे खिलाफ दुर्भावनापूर्ण मुहिम चल रही है. मैं फिर से दोहराता हूं कि मुझ पर लगे आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं. पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था. मैं बताना चाहता हूं कि मैं ड्रग्स नहीं लेता हूं और न ही ऐसे किसी नशीले पदार्थ के सेवन को बढ़ावा देता हूं.

इन सभी निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण लेखों, खबरों ने मुझे, मेरे परिवार और साथियों और धर्मा प्रोडक्शंस को बेवजह नफरत और मजाक का पात्र बना दिया है. मैं आगे बताना चाहूंगा कि कई मीडिया/न्यूज चैनल ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं, जिसमें क्षितिज प्रसाद और अनुभव चोपड़ा को मेरा करीबी सहयोगी बताया जा रहा है. बताना चाहूंगा कि मैं इन व्यक्तियों को नहीं जानता हूं और न ही इनमें से कोई मेरा करीबी सहयोगी है. मैं और धर्मा प्रोडक्शंस इस बात के जिम्मेवार नहीं हैं कि कौन व्यक्ति अपने निजी जीवन में क्या करता है. इन आरोपों से धर्मा प्रोडक्शंस का कोई संबंध नहीं है.

मैं आगे बताना चाहता हूं कि अनुभव चोपड़ा धर्मा प्रोडक्शन के कर्मचारी नहीं हैं. वह हमसे सिर्फ दो महीने के लिए जुडे थे. पहले, वह नवंबर 2011 और जनवरी 2012 के बीच एक फिल्म के सहायक निर्देशक की हैसियत से जुड़े थे. फिर जनवरी 2013 में एक शॉर्ट फिल्म के सहायक निर्देशक थे. इसके बाद वह कभी भी किसी दूसरे प्रोजेक्ट को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस का हिस्सा नहीं थे. क्षितिज रवि प्रसाद को नवंबर 2019 में धर्माटिक एंटरटेनमेंट (धर्मा प्रोडक्शंस की सहयोगी कंपनी) के एक प्रोजेक्ट के लिए अनुबंधित किया गया था. वह इस प्रोजेक्ट से एक एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर की हैसियत से जुड़े थे, जो आखिर में कभी पूरा नहीं हो पाया.

जबकि पिछले कुछ दिनों से मीडिया विकृत और झूठे आरोप मढ़ रही है. मुझे उम्मीद है कि मीडिया के लोग संयम बरतेंगे, वरना मेरे पास इन गलत आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा.’ बता दें कि एनसीबी ने बीते शुक्रवार को क्षितिज प्रसाद से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ काम कर चुके असिस्टेंट डायरेक्टर अनुभव चोपड़ा का नाम लिया था. एनसीबी ने क्षितिज प्रसाद को हिरासत में ले लिया है, वहीं अनुभव चोपड़ा को घर जाने दिया.

Advertising

खबरें पढ़ें :आचार संहिता क्या है?

Source link

Advertising