शुक्रवार, 19 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्यों उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी कायम है?

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का इतिहास काफी पुराना है। जिस तरह भारत का विभाजन हुआ और उससे पाकिस्तान एक अलग देश बना , उसी तरह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी…

क्यों उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच दुश्मनी कायम है?

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का इतिहास काफी पुराना है। जिस तरह भारत का विभाजन हुआ और उससे पाकिस्तान एक अलग देश बना , उसी तरह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी पहले एक ही देश थे और वो सिर्फ कोरिया के नाम से जाने जाते थे। लेकिन एक समय ऐसा आया जब कोरिया का विभाजन हो गया और उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया नामक दो देश हुआ। आपको बता दे की दोनों के बीच की दुश्मनी जगजाहिर है। दोनों ही देश एक दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते है। लेकिन क्या आपने सोचा है की दोनों देश के बीच आखिर दुश्मनी की शुरुआत हुई कैसी?

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के ‘नए लक्षण’ जिनको नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

1948 तक कोरिया एक ही देश था। 1910 में कोरिया पर जापान ने जबरन कब्जा कर लिया था और यह कब्जा अगस्त 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक कायम रहा। जब जापानियों ने कोरिया से अपना हक़ हटा दिया तो उसके बाद सोवियत संघ की सेना ने कोरिया के उत्तरी भाग को अपने अंतर्गत में ले लिया जबकि दक्षिणी हिस्से को अमेरिका ने अपने कब्जे में ले लिया था। फिर शुरू हुआ कोरिया के दोनों हिस्सों में लोकतंत्र को लेकर विवाद उत्प्प्न होने लगा। और यह संघर्ष बड़े पैमाने पर हुआ।

सोवियत संघ और अमेरिका दोनों पहले से ही एक दूसरे के दुश्मन थे। बढ़ -चढ़कर एक दूसरे का विरोध करते थे। , ऐसे में कोरिया भी उनकी दुश्मनी में पीस गया था। कोरिया के दोनों हिस्सों उत्तर और दक्षिण के बीच जून, 1950 में युद्ध की शुरुवात हुई। अमेरिकी सेना के साथ 15 अन्य देश दक्षिण कोरिया के साथ आए तो वही उत्तर कोरिया का साथ रूसी और चीनी सेना ने दिया। लगभग तीन साल तक चला यह युद्ध साल 1953 में खत्म हो गया और दो स्वतंत्र राष्ट्र में तब्दील हो गए।

जिन्हें आज उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के नाम से विश्वभर में जाना जाता है। पार्टीशन के बाद भी दोनों देशों के बीच में दुश्मनी आज भी कायम है। आज भी इन दोनों के बीच तनाव का माहौल है। 1968 में उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की थी, जिसने इन दोनों देशों के बीच के दुश्मनी को और हवा दे दी और इतना ही नहीं इसके अलावा 1983 में म्यांमार में एक बम धमाका हुआ था, जिसमें दक्षिण कोरिया के 17 नागरिको को अपनी जान गवानी पड़ी थी। इस धमाके का तार उत्तर कोरिया से जोड़ा गया। उत्तर कोरिया पर दक्षिण कोरिया के विमान पर बम बरसाने जैसे संगीन आरोप भी लगे थे , जिसके बाद इनकी दुश्मनी का सिलसिला आज भी कायम है।

Sadhna Sharma

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →