Advertising
Home Breaking News Hindi जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?
Advertising
<

जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

966
news
जानिए शुक्रवार का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में किए गए आपके प्रयास भी रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे।

वृष 
आपका खुद पर विश्वास जमेगा जिससे आज का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कामों में मन लगाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपकी प्रोन्नति होने या सैलरी में इंक्रीमेंट होने के प्रबल योग बनेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। अपने लिए कुछ नई चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ी तनाव की स्थितियां जन्म लेंगी।

सिंह
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप शादी के बारे में सोचेंगे।

कन्या
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। घर की चिंताएं आपको परेशान करेंगी। किसी का बिगड़ती हुई सेहत भी आपकी चिंता का कारण हो सकती है।

तुला
आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। आज किसी काम से ट्रैवलिंग करेंगे। दोस्तों से मिलना होगा। दिल खुश हो जाएगा।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। घर परिवार में खुशियां आएंगी। सेहत मजबूत रहेगी। खान-पान पर ध्यान दें नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।

Advertising

धनु
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खुद पर भरोसा जमेगा। सेहत अच्छी रहेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में समझदारी और प्यार बढ़ेगा।

मकर
आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। मानसिक तनाव बढ़ेगा। सेहत में गिरावट आ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

कुंभ
आपके लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। इनकम बढ़ेगी जिससे मन में हर्ष की भावना रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।

मीन
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। अपने काम पर फोकस कर पाएंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम अच्छी होगी।

यह भी पढ़ें :वट वृक्ष (बरगद) किन आयुर्वेदिक गुणों से लैस

Advertising