मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नशा देकर 22 लड़कियों की पॉर्न वीडियो बनाने पर लगा 92 करोड़ का जुर्माना

महिलाओं की इजाजत के बिना या उनसे पूछे बिना किसी भी तरह से उनके साथ कुछ भी करना किसी बड़े अपराध से कम नहीं है.

नशा देकर 22 लड़कियों की पॉर्न वीडियो बनाने पर लगा 92 करोड़ का जुर्माना

महिलाओं की इजाजत के बिना या उनसे पूछे बिना किसी भी तरह से उनके साथ कुछ भी करना किसी बड़े अपराध से कम नहीं है. ऐसे में महिलाओं को नशा देकर उनकी इजाजत के बिना ही उनके वीजियों वेबसाइट पर डालने के चलते, एक कोर्ट ने GirlsDoPorn के निर्माताओं और मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने यह फरमान जारी किया है कि महिलाओ के बिना इजाजत के उनकी विडियो बनाने पर जुर्माना लगाने का फरमान जारी किया है.

विज्ञापन

हाल ही में कोर्ट ने इस फरमान के बाद GirlsDoPorn वेबसाइट के मालिकों पर यह जुर्माना लगाया गया है. जिन पर ये आरोप था कि उन्होंने जरूरतमंद छात्राओं को पैसों का लालच देकर उनका शोषण किया. यह मामला कोर्ट में आने के बाद वेबसाइट के मालिक माइकल जेम्स प्रैट, वीडियोग्राफर मैथ्यू वोल्फ और उनके पार्टनर को तगड़ा झटका लगा.

imgpsh fullsize anim 6 1

बता दें कि 22 महिलाओं ने यह मामला चार साल पहले कोर्ट में दर्ज करवाया गया था. अपने बयान में इन महिलाओं ने बताया कि वे सभी वेबसाइट के मालिक से एक होटल में मिली थीं. कंपनी के मालिक ने महिलाओं से कहा था कि उन्हें वेबसाइट के लिए एडल्ट वीडियो बनाने होंगे. इस प्रस्ताव में कंपनी के मालिक ने ये भी कहा था कि ये सभी वीडियो उनके प्राइवेट क्लाइंट्स के लिए होंगे और इन्हें वेबसाइट पर कभी ऑनलाइन नहीं दिखाया जाएगा.

लेकिन कुछ दिन बाद ही कंपनी ने महिलाओं की इजाजत के बिना ये वीडियो अपनी वेबसाइट पर डाल दिया. जिसके बाद पीड़ित महिलाओं ने कोर्ट में मुकदमा दायर करवाया गया. जज ने फरमान सुनाते हुए कहा कि 'वेबसाइट के मालिकों के इस कदम से समाज में इन महिलाओं के सम्मान को हानि हुई है. जिसमें से बहुत सी महिलाएं आज अपना जीवन खत्म कर लेना ज्यादा बेहतर समझती है.

imgpsh fullsize anim 4 1

कोर्ट के जज ने अपने बयान में कंपनी के मालिकों को वेबसाइट से सभी संबंधित वीडियो हटाने के भी निर्देश दे दिए है. कंपनी पर लगे इस जुर्माने की राशि सभी महिलाओं में समान रूप से बांटी जाएंगी. पॉर्न वेबसाइट के जाल में फंसी इन महिलाओं ने कहा कि कंपनी ने पहले उन्हें एक ऐड शूट करने का ऑफर दिया था. इसके लिए महिलाओं को करीब साढ़े तीन लाख रुपये मिलने थे. जैसे उन्हें बताया गया था उसमें पॉर्नोग्राफी या अश्लील वीडियो बनाने का कोई जिक्र नहीं किया गया था.

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर शेल्टर होम यौन उत्पीड़न से संबंधित मामलों की जांच हुई पूरी

जिसमें उन्हें एक एक ऐड शूट के लिए राजी किया गया था. इसके बाद महिलाओं को एक होटल में बुलाया गया और उनसे 8 पेज का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया. इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर लेने से पहले महिलाओं को खाने-पीने की चीजों में एल्कोहल या नशीले पदार्थ दिए गए. नशे की हालत में सभी लड़कियों ने इन दस्तावेजों पर साइन कर दिए. जिन पर साफ लिखा था कि इन सभी वीडियों को अमेरिका से बाहर ऑनलाइन पब्लिश किए जाएंगे. खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन महिलाओं के वीडियों के साथ उनके घर का पता और परिजनों की डिटेल भी ऑनलाइन शेयर की गई है.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →