Advertising
Home Top stories होशियारपुर के ट्रॉली भुगतान विवाद में नया मोड़: बैंक स्टेटमेंट आई...
Advertising
<

होशियारपुर के ट्रॉली भुगतान विवाद में नया मोड़: बैंक स्टेटमेंट आई सामने, बिट्टू-मजीठिया बोले-CM जी अपने मंत्रियों पर FIR करवाकर दिखाइए – Ludhiana News

6
होशियारपुर के ट्रॉली भुगतान विवाद में नया मोड़:  बैंक स्टेटमेंट आई सामने, बिट्टू-मजीठिया बोले-CM जी अपने मंत्रियों पर FIR करवाकर दिखाइए – Ludhiana News

होशियारपुर के ट्रॉली भुगतान विवाद में नया मोड़: बैंक स्टेटमेंट आई सामने, बिट्टू-मजीठिया बोले-CM जी अपने मंत्रियों पर FIR करवाकर दिखाइए – Ludhiana News


पंजाब में कैबिनेट मंत्री-विधायक व उद्यमी के बीच ट्रॉली को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने बैंक ट्रांजिक्शन का स्क्रिन शॉट शेयर किया है। उनका दावा है कि यह ट्रांजिक्शन MLA के बेटे ने की है। दोनों ने आरोप लगाया है कि एमएलए कुलदीप सिंह धालीवाल ने जैलदार ट्रॉली वालों के खाते में कल रात को 6:50 लाख रुपए ट्रांसफर किए हैं। उनका कहना है कि ये 6:50 रुपए वही हैं जो ट्रॉली मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ली थी। बिट्‌टू व मजीठिया का कहना है कि अब तक मंत्री हरदीप मुंडियां व विधायक कुलदीप धालीवाल लगातार मुकर रहे थे कि उन्होंने ट्रॉली ली ही नहीं। उनका कहना है कि जब विधायक के बेटे ने जैलदार ट्राली वालों के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर दिए हैं। मजीठिया ने कहा कि अब तो स्पष्ट हो गया कि जैलदार से ट्रॉली लेकर गए थे। सीएम अब एमएलए व मंत्री पर FIR करके दिखाए। इससे साफ है कि कुलदीप धालीवाल उससे ट्रॉली लेकर गए थे। जैलदार इनोवेशन के मालिक ने लगाए थे आरोप दरअसल, होशियारपुर की जैलदार इनोवेशन नाम की फर्म के मालिक मलकीत सिंह ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। मंत्री ने उसकी फैक्ट्री में हिस्सा मांगा। इनकार किया तो झूठी शिकायतें करवानी शुरू कर दीं। गैंगस्टरों को हमारे पीछे लगा दिया। फैक्ट्री बंद करवा दी। मलकीत ने कहा कि इससे उसके बच्चों का स्कूल छूट गया। मलकीत ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू और भाजपा MLA जंगीलाल महाजन के साथ चंडीगढ़ में कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बातें कहीं। कॉन्फ्रेंस कॉल रिकॉर्डिंग हो चुकी वायरल यह मामला तब उजागर हुआ, जब एक कॉन्फ्रेंस कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई। जिसके बाद मलकीत ने दावा किया कि इसमें उसकी बात मंत्री हरदीप मुंडियां से ही हो रही है। इसके अलावा इसमें अजनाला से AAP विधायक कुलदीप धालीवाल की भी आवाज है। फैक्ट्री मालिक मलकीत सिंह ने लगाए थे मंत्री-विधायक पर ये आरोप फैक्ट्री मालिक की बेटियों ने वीडियो में ये बातें कहीं… मंत्री हरदीप मुंडियां ने नकार दिए थे आरोप मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कथित कॉल रिकॉर्डिंग में गाली देने पर माफी मांग ली है। इसके साथ ही कारोबारी के आरोपों पर भी सफाई दी है। उन्होंने कहा था कि कारोबारी अपने बच्चों की सौगंध खाकर कहे कि मैंने इससे ट्रॉली ली थी। इसका सारा गांव इसके खिलाफ है। मेरे पास इनका कोई पैसा बकाया नहीं है। मुझ पर लगाए सारे इल्जाम झूठे हैं।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising