Advertising
Home Breaking News Hindi हार्दिक पांड्या की मंगेतर Natasa Stankovic ने बच्चे संग शेयर की फोटो,...
Advertising
<

हार्दिक पांड्या की मंगेतर Natasa Stankovic ने बच्चे संग शेयर की फोटो, आए ऐसे रिएक्शंस

128
हार्दिक पांड्या की मंगेतर Natasa Stankovic ने बच्चे संग शेयर की फोटो, आए ऐसे रिएक्शंस


नई दिल्ली: सर्बियाई सुंदरी नतासा स्तान्कोविक (Natasa Stankovic) ने बेटे अगस्त्य के दो महीने के होने पर उसके साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है. फोटो के पोस्ट होने के तुरंत बाद लोगों ने बच्चे और पिता हार्दिक पांड्या के बीच समानताएं बतानी शुरू कर दी हैं.

बेटे को पिता हार्दिक पांड्या जैसा बता रहे लोग 
आप भी नतासा की इन तस्वीरों को देखें और उन पर आईं टिप्पणियों को पढ़ें, जो बता रही हैं कि बेटा बिल्कुल पिता जैसा दिखता है. इस जोड़े के जीवन में बच्चे का आगमन 30 जुलाई, 2020 को हुआ था. उन्होंने अपने बच्चे को अगस्त्य नाम दिया है.

 

नतासा इंस्टाग्राम पर अकसर शेयर करती हैं फोटो
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस समय संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे आईपीएल में खेल रहे हैं और यहां उनकी पत्नी नतासा अकसर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. गुजरात के आणंद में स्थित आकांक्षा हॉस्पिटल में बच्चे का जन्म हुआ था. कुछ दिन पहले, जोड़े ने डॉक्टरों की टीम के सहयोग और देखभाल के लिए शुक्रिया अदा किया था.

प्रपोस की वीडियो हुई थी वायरल
हार्दिक ने इस साल के जनवरी महीने में दुबई में नतासा को प्रपोस किया था और उपहार स्वरूप उन्हें एक अंगूठी भेंट की थी. उस समय हार्दिक के प्रपोस की वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी. 

बिग बॉस के घर पर रह चुकी हैं नतासा
नतासा एक सर्बियाई मॉडल हैं, जिन्होंने प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. वह 2014-15 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ का हिस्सा थीं. वह बॉलीवुड के कई हिट गानों में नजर आ चुकी हैं. उन्होंने तमिल और कन्नड़ फिल्मों में कुछ डांस नंबर भी किए हैं.
वह आखिरी बार टीवी में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आई थीं. जहां वह दोस्त और कनटेस्टेंट एली गोनी के साथ देखी गई थीं.

 

Advertising





Source link

Advertising