Advertising
Home Top stories सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी, बीटीएस जांच भी पूरी, पुराने चोरों से...
Advertising
<

सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी, बीटीएस जांच भी पूरी, पुराने चोरों से पूछताछ तक सीमित पुलिस, आरोपी पकड़ से दूर – Barmer News

0
सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी, बीटीएस जांच भी पूरी, पुराने चोरों से पूछताछ तक सीमित पुलिस, आरोपी पकड़ से दूर – Barmer News

सीसीटीवी में दिख रहे आरोपी, बीटीएस जांच भी पूरी, पुराने चोरों से पूछताछ तक सीमित पुलिस, आरोपी पकड़ से दूर – Barmer News

.

शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं कि अब उन्हें पुलिस का मानो कोई डर नहीं है। शहर के कृषि मंडी, महावीर नगर, मधुबन कॉलोनी समेत कई स्थानों पर चोरी की बड़ी वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है।

हर घटना के बाद मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने और जांच शुरू करने की बात कहकर टीमें लौट जाती हैं, लेकिन अभी तक न तो कोई आरोपी पकड़ा गया, न ही चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस आरोपियों की तलाश में पुराने चोरों की हिस्ट्री खंगाल रही है। बीटीएस तो कभी सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। चोरों की तलाश में पुलिस की डीएसटी टीम ने संदिग्धों की जांच की जा रही है। शहर की कृषि मंडी में 15 दुकानों के शटर तोड़ कर चोरी करने की घटना के बाद व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया था। मंडी समिति ने रात्रि गश्त के हुए टेंडर को भी रद्द कर दिया, लेकिन इतना सब होने के बाद रात्रि गश्त के लिए मात्र 5 होमगार्ड लगाकर इतिश्री कर दी है।

मंडी समिति की चार दीवारी कई जगहों पर सिर्फ 6 फीट ही है और उस पर लोहे के कंटीले तारों की फैंसिंग भी जगह-जगह से टूटी हुई है। साथ ही कृषि मंडी से सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग को भी अभी तक अलग नहीं किया गया है। मंडी से कृषि मंडी समिति सचिव के आवास तक जाने वाले मार्ग पर भी कोई गेट नहीं लगाया गया है। ऐसे में रात में प्रवेश करने वाले चोरों के निकलने के सभी रास्ते अभी भी खुले पड़े हैं। कृषि मंडी: मंडी में 16 अक्टूबर को एक ही रात में 15 दुकानों को निशाना बनाते हुए चोरों ने दुकानों के शटर तोड़े। दुकानों के शटर तोड़ने के दौरान सीसीटीवी कैमरों में चारों आरोपियों के नकाबपोश दिखाई दिए। इस संबंध में जांच कोतवाली थानाधिकारी बलभद्रसिंह द्वारा क​ी जा रही है। इसके साथ ही बीटीएस और सीसीटीवी कैमरों से भी जांच करवाए हैं। वहीं पूर्व की चोरियों में पकड़े गए चोरों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन चोरों का पता नहीं चला है। महावीर नगर: महावीर नगर निवासी डॉ. दिनेश के मकान में चोरों ने 18 अगस्त की रात को चोरी की। परिवार पहले मंजिल पर सो रहा था। चोरों ने घर में घुसकर नगद और सोने चांदी के जेवरात चुराए। इसकी जांच कोतवाली पुलिस के एएसआई अमीन खां कर रहे हैं। जांच में उन्होंने पुराने चोरों से पूछताछ की। इसके साथ ही बीटीएस और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

^शहर में हुई चोरियों के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा टीमें लगाई हुई है। चोरी के हर पहलू पर ध्यान रखते हुए टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर इन चोरियों का खुलासा किया जाएगा।

– जसाराम बोस, एएसपी, बाड़मेर।

Advertising

मधुबन कॉलोनी: मधुबन कॉलोनी में शिक्षक भवानीसिंह दूधवा अपने परिवार के साथ गांव गए हुए थे। 6 अक्टूबर की रात को चोर ​बंद मकान में घुसे। उन्होंने बिजली का कनेक्शन काटा और 10 तोला सोना, 45 हजार रुपए नकद ले गए। इसकी जांच एएसआई सवाईराम कर रहे हैं।​ इसमें पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की है। कुछ स्थानीय संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising