Advertising
Home Breaking News Hindi शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर,...
Advertising
<

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात

284
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की 12 साल पुरानी तस्वीर, कैप्शन में लिखी ये बात


नई दिल्लीः बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों अपनी तस्वीरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. सुहाना इन दिनों अपने परिवार के साथ दुबई में हैं. आए दिन ही सुहाना अपने सोशल अकाउंट पर एक के बाद एक तस्वीरें शेयर करती दिख रही हैं. हाल ही में उन्होंने पिता संग 12 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे शाहरुख खान की गोद में हैं. फोटो में सुहाना खान बैक साइड से क्यूट दिख रही हैं. इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “वो तनाव… 2008 से ही..”

बचपन को याद कर रहीं
तस्वीर में पिता शाहरुख बेटी को गले लगाए हुए हैं जबकि सुहाना उन्हें गाल पर किस करती दिख रही हैं. सुहाना के इस पोस्ट पर संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने कमेंट किया है. महीप कपूर ने इस पोस्ट पर Love लिखा है जिस पर सुहाना ने रिप्लाई में Love You Too लिखा है. मालूम हो कि अनन्या, सुहाना और शनाया कपूर बेस्टफ्रेंड्स हैं. सुहाना के अलावा उनकी कजिन आलिया छीबा भी आईपीएल 2020 इंजॉय कर रही हैं. आलिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सुहाना के साथ सेल्फी शेयर की थी.

 

 

ग्लैमरस लुक को लेकर चर्चा में सुहाना
इसके साथ ही उन्होंने एक अन्य तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वह व्हाइट कलर की टीशर्ट में नजर आ रही हैं. उनके टॉप पर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) का बैज भी लगा हुआ है. फोटो में सुहाना खान का ग्लैमरस लुक काफी जबरदस्त लग रहा है. सुहाना खान की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं.

 

Advertising

 





Source link

Advertising