Advertising
Home Breaking News Hindi ‘शानदार रविवार’ के साथ टीवी पर धांसू एंट्री के लिए तैयार हैं...
Advertising
<

‘शानदार रविवार’ के साथ टीवी पर धांसू एंट्री के लिए तैयार हैं Shahnaaz Gill

247
‘शानदार रविवार’ के साथ टीवी पर धांसू एंट्री के लिए तैयार हैं Shahnaaz Gill


नई दिल्लीः टीवी स्टार शहनाज गिल (Shahnaaz Gill ) के लाखों फैंस हैं, जो उनकी छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देते हैं. ‘बिग बॉस’ के पिछले एपिसोड में उन्हें फैंस का बहुत प्यार मिला था. तब से दर्शक टीवी पर उनकी वापसी का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं. आखिर फैंस के लिए खुशी का वह पल आ गया है, जब वह टीवी पर अपनी प्रिय टीवी स्टार को फिर से देखेंगे. शहनाज गिल एक नए शो के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं. इस शो का नाम है ‘शानदार रविवार’ (Shaandaar Ravivar).

ये भी पढ़ेंः छोटा बच्चा गाना गाते हुए पिता को लगा रहा है डांट, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया यह मजेदार Video

शहनाज ने दिया जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस

यह शो 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, जिसका प्रोमो भी रिलीज हो गया है. शो में शहनाज गिल ने जबरदस्त लाइव परफॉर्मेंस के साथ एंट्री मारी है. शहनाज गिल ने ‘वखरा स्वैग नी’ गाने पर लाइव परफॉर्म किया और सभी का दिल जीत लिया. ‘शानदार रविवार’ में शहनाज गिल के अलावा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया भी नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि ‘शानदार रविवार’ में एक एपिसोड दो घंटे का होगा और यह शो हर रविवार दोपहर 12 बजे टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. शो ‘शानदार रविवार’ नवरात्रि से शुरू होकर दिवाली तक चलेगा.

 

‘बिग बॉस 14’ में एंट्री को लेकर चर्चा में थीं शहनाज 

बीते दिनों यह भी चर्चा जोरों पर थी कि शहनाज गिल ‘बिग बॉस 14’ में बतौर मेहमान प्रवेश करेंगी. शहनाज की मानें तो उन्हें अभी तक इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है. एक बात और है कि शहनाज ‘बिग बॉस 14’ को सिर्फ सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से फॉलो कर रही हैं. एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने यह खुलासा किया था कि जब तक सिद्धार्थ ‘बिग बॉस 14’ में हैं, तब तक वह यह शो देखेंगी. उनके जाने के बाद वह ‘बिग बॉस 14’ देखना बंद कर देंगी.

Advertising

एंटरटेनमेंट की और खबरें पढ़े





Source link

Advertising