Advertising
Home Top stories शराब दुकान के विरोध में भोपाल जिपं उपाध्यक्ष का धरना: हाथों...
Advertising
<

शराब दुकान के विरोध में भोपाल जिपं उपाध्यक्ष का धरना: हाथों में पोस्टर-तख्तियां लेकर बैठे; ईंटखेड़ी में शटर गिराकर धरना – Bhopal News

0
शराब दुकान के विरोध में भोपाल जिपं उपाध्यक्ष का धरना:  हाथों में पोस्टर-तख्तियां लेकर बैठे; ईंटखेड़ी में शटर गिराकर धरना – Bhopal News

शराब दुकान के विरोध में भोपाल जिपं उपाध्यक्ष का धरना: हाथों में पोस्टर-तख्तियां लेकर बैठे; ईंटखेड़ी में शटर गिराकर धरना – Bhopal News


भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। कोलार रोड, पॉलिटेक्निक चौराहा, अवधपुरी और सेमराकलां के बाद अब ईंटखेड़ी में भी लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ईंटखेड़ी में शराब दुकान के विरोध में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट खुद धरने पर बैठ गए हैं। ग्रामीणों ने पहले दुकान का शटर गिराया, फिर मौके पर टेंट लगाकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। ग्रामीणों और मोहन सिंह जाट ने कुछ दिन पहले कलेक्टर को आवेदन देकर दुकान हटाने की मांग की थी। लेकिन सोमवार तक कार्रवाई नहीं होने पर दोपहर 12 बजे से दुकान के सामने ही प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। स्कूल-कॉलेज के रास्ते में दुकान, ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का कहना है कि यह शराब दुकान भैंरोपुरा, कल्याणपुरा और खामखेड़ा जाने वाले रास्ते पर है। दुकान के सामने ही लोग बैठकर शराब पीते हैं, जिससे आने-जाने वालों, खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी होती है। जाट ने कहा कि दुकान के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है, जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। “दुकान हटे बिना नहीं हटेंगे” ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक शराब दुकान नहीं हटेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। दुकान को खुलने भी नहीं दिया जाएगा।

भोपाल में इन इलाकों में भी जारी है विरोध अवधपुरी: ऋषिपुरम 80 फीट रोड पर पेट्रोल पंप के पास शराब दुकान के खिलाफ रोज सुंदरकांड पाठ हो रहा है। रहवासियों का कहना है कि दुकान के कारण इलाके का माहौल बिगड़ रहा है और आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। सेमराकलां: विजय नगर सांईराम कॉलोनी के लोग एक साल से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं, अब टेंट लगाकर भजन-कीर्तन शुरू। वे हर मंगलवार को कलेक्टोरेट में होने वाली 54 जनसुनवाई में भी जा चुके हैं। कुछ दिन पहले यहां विवाद भी हो चुका है। कोलार रोड (मंदाकिनी चौराहा): रहवासी इलाके और जैन मंदिर के पास दुकान शिफ्ट होने से विरोध तेज। लोगों का कहना है कि कोलार रोड पर पहले यह दुकान सर्वधर्म इलाके में थी, जो अब मंदाकिनी चौराहे पर शिफ्ट कर दी गई है। इसके ठीक पीछे जैन मंदिर है और रहवासी इलाका है। पॉलिटेक्निक चौराहा: प्रोफेसर कॉलोनी के पास दुकान के खिलाफ छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी प्रदर्शन कर चुका है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising