विदेश में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते… CM Yogi Adityanth का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

4
विदेश में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते… CM Yogi Adityanth का राहुल गांधी पर जोरदार हमला

विदेश में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते… CM Yogi Adityanth का राहुल गांधी पर जोरदार हमला


Yogi Adityanath Attack on Rahul Gandhi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। वाराणसी में 1780 करोड़ की विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास के मौके पर सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष विपक्षी नेता पर करारे हमले बोले। सीएम योगी का यह हमला ऑक्सफोर्ड में दिए राहुल गांधी के भाषण को लेकर था।

 

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। बिना राहुल गांधी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बाहर जाकर बदनाम करने की कोशिश करते हैं। कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट को कटघरे में खड़ा करने का काम पार्टी कर रही है। मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट का दो साल की सजा का फैसला आने के बाद मचे बवाल को लेकर सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस के कृत्य को देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश के बाहर जाकर निंदा करते हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दरअसल, पिछले दिनों ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक लेक्चर के दौरान राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर बयान दिया था। इसके बाद से भाजपा राहुल पर देश के बाहर देश की बुराई करने का आरोप लगाते हुए हमलावर है।सीएम योगी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को देश के बाहर अपने देश को बदनाम करने की आदत हो गई है। ये विदेशों में देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कांग्रेस पर करारा हमला बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने का काम कर रही है। कोर्ट को कटघरे में खड़ा कर रही है। कल कांग्रेस के कृत्य को देश ने देखा। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोकतंत्र को कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रयास किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराए जा सकते हैं।

ईवीएम पर उठे सवालों पर भी वार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस की ओर से ईवीएम पर सवाल उठाए जाने को लेकर भी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 और 2009 के आम चुनाव में इसी ईवीएम ने कांग्रेस को जिताया था। उस समय इन्हें ईवीएम में कोई खराबी नजर नहीं आई। ये (कांग्रेस) की जनता पर अविश्वास करने वाले लोग हैं। देश की जनता ने इन्हें सत्ता से बाहर किया है। अब यह लोग ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं। संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News