Advertising
Home Top stories वाराणसी दौरे पर थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे गृहमंत्री-मुख्यमंत्री: ताज से...
Advertising
<

वाराणसी दौरे पर थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे गृहमंत्री-मुख्यमंत्री: ताज से काशी विश्वनाथ तक सभी चौराहे जीरो-टैफिक, 10 IPS-22 PPS समेत 1000 जवान मुस्तैद – Varanasi News

3
वाराणसी दौरे पर थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे गृहमंत्री-मुख्यमंत्री:  ताज से काशी विश्वनाथ तक सभी चौराहे जीरो-टैफिक, 10 IPS-22 PPS समेत 1000 जवान मुस्तैद – Varanasi News

वाराणसी दौरे पर थ्री लेयर सुरक्षा में रहेंगे गृहमंत्री-मुख्यमंत्री: ताज से काशी विश्वनाथ तक सभी चौराहे जीरो-टैफिक, 10 IPS-22 PPS समेत 1000 जवान मुस्तैद – Varanasi News

सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25 बैठक के लिए 5 राज्यों के मंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारी वाराणसी पहुंच गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के आगमन से पहले शहर में सुरक्षा घेरा तैयार कर

.

आज शाम पांच बजे से वीआईपी मूवमेंट के दौरान शहर की प्रमुख सड़कों पर जीरो ट्रैफिक रहेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर आगमन से लेकर काल भैरव मंदिर तक जाने वाले रूट, कालभैरव मंदिर से वापस नदेसर स्थित होटल ताज के रूट के लिए सोमवार शाम पांच से रात आठ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू है।

गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीन अन्य प्रदेशों के आगमन एवं प्रस्थान के आधे घंटे पहले ट्रैफिक रोक दी जाएगी। सुरक्षा में आठ एसपी, 10 कंपनी पीएसी गृहमंत्री की सुरक्षा में बाहर के जनपदों से भी पुलिस अधिकारियों, निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों की ड्यूटी लगी है।

शहर में शाम के समय वीआईपी के आवागमन के दौरान तीन घंटे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। ADCP ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि आवश्यकता न हो तो उस पर मार्ग पर न जाएं, जिससे वीआईपी को आना-जाना हो।

बाबतपुर एयरपोर्ट से कालभैरव / विश्वनाथ मंदिर जाने के दौरान ये रहेगा डायवर्जन

Advertising
  • वीआईपी आगमन/प्रस्थान के समय सगुनहां तिराहे से कोई भी वाहन न बाबतपुर एयरपोर्ट की तरफ और न शहर की तरफ जाने दिया जाएगा।
  • बाबतपुर पुलिस चौकी चौराहे से शहर की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा। वाहनों को बड़ागांव थाने की तरफ डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
  • हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन संचालित नहीं होगा।
  • व्यास मोड़ / भेलखा मोड़ तिराहे से कोई भी वाहन हरहुआ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • वाजिदपुर चौराहे से किसी वाहन को हरहुआ चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
  • गिलट बाजार तिराहे से किसी वाहन को भोजूबीर तिराहे/तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड/शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • भोजूबीर तिराहे से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस/गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गोलघर कचहरी से किसी भी वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आंबेडकर चौराहे/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • सेंट्रल जेल चौराहे से किसी वाहन को जेपी मेहता तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को फुलवरिया/शिवपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • जेपी मेहता तिराहे से किसी वाहन को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • आंबेडकर चौराहे से किसी वाहन को गोलघर/कचहरी चौराहे और होटल ताज की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को जेपी मेहता कॉलेज तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • गोलघर कचहरी से किसी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को एलटी कॉलेज रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • हिमांशु मोड़ तिराहे से किसी वाहन को पुलिस लाइन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हिमांशु मोड़ तिराहे से दीनदयाल अस्पताल रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पुलिस लाइन चौराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर चौराहे/अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।- ताड़ीखाना तिराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा।
  • अंधरापुल से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को नदेसर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • तेलियाबाग तिराहे से किसी वाहन को चौकाघाट चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मरीमाई अंधरापुल की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पिपलानी कटरा, कबीरमठ तिराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे / लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • लहुराबीर चौराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को मलदहिया चौराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • प्रदीप होटल कट से किसी वाहन को लहुराबीर चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को रामकटोरा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • मैदागिन चौराहे से किसी वाहन को कबीरचौरा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को डीएवी काॅलेज की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • विश्वेश्वरगंज तिराहे से किसी वाहन को मैदागिन चौराहे की तरफ नही जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising