Advertising
<

पैरा वर्ल्ड कप में नालंदा के झंडू ने रचा इतिहास: 192KG भार उठाकर कांस्य पदक जीता, चीन के बीजिंग में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता – Nalanda News

2
पैरा वर्ल्ड कप में नालंदा के झंडू ने रचा इतिहास:  192KG भार उठाकर कांस्य पदक जीता, चीन के बीजिंग में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता – Nalanda News

पैरा वर्ल्ड कप में नालंदा के झंडू ने रचा इतिहास: 192KG भार उठाकर कांस्य पदक जीता, चीन के बीजिंग में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता – Nalanda News

बीजिंग पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में झंडू ने रचा इतिहास।

वैश्विक खेल जगत में एक बार फिर भारत का परचम लहराया है। बीजिंग में पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ल्ड कप 2025 आयोजित हुई। इसमें बिहार के नालंदा निवासी झंडू कुमार ने पुरुष 80 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। 17 से 25 जून तक चल रहे इस

.

प्रतियोगिता पैरा एथलीट्स के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह आगामी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए एक क्वालिफाइंग इवेंट का काम करती है। वैश्विक स्तर पर इसकी प्रतिष्ठा और कड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए झंडू कुमार की यह जीत और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

पैरा खेलों को नई दिशा देने वाली उपलब्धि

झंडू कुमार की यह सफलता भारत के पैरा खेलों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस जीत से न केवल बिहार का गौरव बढ़ा है, बल्कि देश के अन्य पैरा एथलीट्स के लिए भी यह एक प्रेरणास्रोत बनी है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों के लिए यह उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता पाई जा सकती है।

Advertising

खेल जगत से मिली बधाई

बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. शिवाजी कुमार ने झंडू कुमार की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह न केवल बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का झंडा बुलंद करना चाहते हैं।

नालंदा के लाल ने 192 किलो भार उठाकर कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया

एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार ने इस जीत को सालों की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता झंडू के संकल्प और निरंतर अभ्यास का प्रमाण है। हम उन्हें आगामी स्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

झंडू कुमार के कोच कुंदन कुमार पांडेय ने इस जीत को केवल व्यक्तिगत उपलब्धि न मानते हुए पूरी टीम के प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल झंडू की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी टीम के प्रयास और वैज्ञानिक प्रशिक्षण का प्रमाण है।

व्यापक समर्थन और प्रोत्साहन

नालंदा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहित कई खेल प्रेमियों ने झंडू कुमार को बधाई दी है। इनमें प्रशिक्षक कुंदन कुमार पांडेय, प्रोग्राम मैनेजर संतोष कुमार सिंह, लक्ष्मीकांत, प्रमोद कुमार, रवि कुमार, सत्यनाम, कबीर चंद्र, उदय मुन्ना और हरनौत नालंदा के समस्त खेल प्रेमी शामिल हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News