Advertising
Home Top stories वाराणसी को 2200 करोड़ की परियोजनाएं देंगे PM: 51वें काशी दौरे...
Advertising
<

वाराणसी को 2200 करोड़ की परियोजनाएं देंगे PM: 51वें काशी दौरे पर आ रहे मोदी, दालमंडी सहित 1618 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे – Varanasi News

2
वाराणसी को 2200 करोड़ की परियोजनाएं देंगे PM:  51वें काशी दौरे पर आ रहे मोदी, दालमंडी सहित 1618 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे – Varanasi News

वाराणसी को 2200 करोड़ की परियोजनाएं देंगे PM: 51वें काशी दौरे पर आ रहे मोदी, दालमंडी सहित 1618 करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे – Varanasi News

वाराणसी के 51वें दौरे पर दो अगस्त को आ रहे हैं पीएम मोदी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 51वें काशी दौरे पर 2 अगस्त को काशी आ रहे हैं। सेवापुरी ब्लॉक के कालिकाधाम (बनौली) में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी मंच से वो वाराणसी को लगभग 2200 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे। इसके अलावा देश भर के 10 करोड़ से अधिक कि

.

इस संबंध में कमिश्नर एस राजलिंगम ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीएम वाराणसी में दो घंटे रहेंगे और कार्यक्रम स्थल से ही वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में कमिश्नर एस राजलिंगम ने जानकारी दी।

दालमंडी सहित 38 प्रोजेक्ट का करेंगे शिलान्यास कमिश्नर एस राजलिंगम ने बताया- प्रधानमंत्री 2 अगस्त को वाराणसी आ रहे हैं। ऐसे में तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। इस वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी में 1618 करोड़ के 38 प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। जिसमें दालमंडी गली का चौड़ीकरण भी है। इसके अलावा पर्यटन विभाग की योजना लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद्र संवारक का जीर्णोद्वार, म्यूजियम आदि का कार्य भी इसमें समाहित है।

Advertising

शिलान्यास की लिस्ट में दालमंडी चौड़ीकरण का प्रोजेक्ट भी शामिल।

565 करोड़ के 16 प्रोजेक्ट होंगे लोकार्पित कमिश्नर ने बताया- इस दौरे पर प्रधानमंत्री वाराणसी में बनकर तैयार 16 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 565 करोड़ की इन सभी परियोजनाओं का निरीक्षण कर लिया गया है। सभी का डीपीआर मौजूद है और तैयारियां अंतिम दौर में हैं। सभी परियोजनाओं को लोकार्पण के दिन सजाया जाएगा और लोकार्पण के बाद आम जन की सुविधा के लिए शुरू किया जाएगा।

मुंशी प्रेमचंद्र स्मारक का भी होगा जीर्णोद्वार।

पीएम किसान सम्मान निधि की भेजेंगे किस्त इस दौरान प्रधानमंत्री देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त भी इसी मंच से भेजेंगे। इसके अलावा 2025 दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वो जनसभा को संबोधित करेंगे। दो घंटे के कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री वापस नई दिल्ली सभा स्थल से प्रस्थान कर जाएंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising