वसुंधरा राजे ने गरीब भील की झोपड़ी में पी बाजरे की राबड़ी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

93

वसुंधरा राजे ने गरीब भील की झोपड़ी में पी बाजरे की राबड़ी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें

| Lipi | Updated: Oct 22, 2021, 1:06 AM

Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (vasundhara raje) लम्बे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर जहां समर्थकों के घिरी रही वसुंधरा ने रास्ते में एक ढाणी में भील परिवार के साथ समय बिताया, परम्परागत पेय राबड़ी भी पी।

 

हाइलाइट्स

  • जोधपुर दौरे पर रही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
  • वसुंधरा राजे ने ग़रीब भील की झोपड़ी में पी बाजरे की राबड़ी

रामस्वरूप लामरोड़, जोधपुर

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे को भील समुदाय की महिलाओं ने मनुहार कर बाजरे की राबड़ी पिलाई। वसुंधरा गुरुवार को जोधपुर दौरे पर थी। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर उनके घर जोधपुर में संवेदना प्रकट करके चाड़ी गांव जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पंडित जी की ढाणी गांव में भील परिवार की महिलाओं ने उन्हें रोक लिया। अपने झोपे में चलने की मनुहार की। बालिका नेनू भील और उसके पिता हीरा भील और मोहनी भील राजे को अपने झोपड़े में ले गई। वहां उन्होंने पूर्व सीएम को खाट पर बिठाया और मिट्टी के कुल्हड़ में बाजरे और जीरे की राबड़ी पिलाई। राजे ने भी भील महिलाओं का सत्कार स्वीकार कर बड़े चाव से राबड़ी का स्वाद लिया।
navbharat times -गहलोत vs पायलट: गहलोत नहीं पहुंचे तो पायलट ने कसा तंज, कहा-शायद वे दलितों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं
पट्टे नहीं मिलने की शिकायत दी वसुंधरा राजे को
गरीब हीरा भील ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को बताया कि वे बेहद गरीब हैं। उनके मकानों के पट्टे नहीं बने हैं। उन्हें पट्टे मिल जायें तो अच्छा रहे। इस पर राजे ने मौक़े पर ही इस संबंध में जोधपुर कलेक्टर इंद्रजीत सिंह से बात की और भील परिवार की मांग पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने भील परिवार की महिलाओं को अपनी बच्चियों को पढ़ाने की भी सलाह दी। आते वक्त भील परिवार का आभार व्यक्त किया।
navbharat times -Dausa News: बांदीकुई में SDM ऑफिस में हादसा, कमरे की छत गिरी, 4 मजदूर मलबे में दबेnavbharat times -यूपी में प्रियंका का ‘दलित प्रेम’, राजस्थान में क्यों कन्फ्यूज दिख रहे हैं CM गहलोत
गहलोत के क्षेत्र में लंबे अरसे बाद पहुंची वसुंधरा
लम्बे अरसे बाद सीएम अशोक गहलोत के गृहक्षेत्र जोधपुर पहुंचीं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का स्वागत करने एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। ‘वसुंधरा राजे ज़िंदाबाद‘ के नारे भी लगे। एयरपोर्ट पर उमड़ी भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां लगे लम्बे जाम से निकलने में खुद मैडम राजे को भी आधा घंटा लग गया।

Viral Video: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर पुलिस ने युवक का चालान काटा,कांग्रेस विधायक धरने पर बैठी

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Web Title : rajasthan ex vasundhara raje have traditional food drink with bhil family in jodhpur
Hindi News from Navbharat Times, TIL Network

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News