Advertising
Home Breaking News Hindi ‘वजह तुम हो’ फेम एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कर ली शादी? वायरल...
Advertising
<

‘वजह तुम हो’ फेम एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कर ली शादी? वायरल हो रहा वीडियो

100
‘वजह तुम हो’ फेम एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने कर ली शादी? वायरल हो रहा वीडियो


नई दिल्लीः एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा (sherlyn chopra) अक्सर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में रहती हैं. आए दिन ही शर्लिन अपने हॉट वीडियो और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं. हालांकि इन दिनों वह अपने ट्रेडिशनल अवतार को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं. इसी बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मरून कलर के जड़ेदार ब्राइडल लहगें में दिख रही हैं. उन्होंने भारी-भरकम गहनों से भी मेकओवर किया हुआ है. वीडियो के कैप्शन में शर्लिन ने हैशटेग कर वेडिंग, सेलिब्रेशन, लव और शादी का लड्डू लिखा है.

मिस्ट्री मैन की इंट्री

शर्लिन चोपड़ा (sherlyn chopra) का 1 मिनट 5 सेकंड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर हर कोई मान रहा है कि अभिनेत्री शादी कर रही हैं, लेकिन लगता है कि अभिनेत्री सिर्फ एक और अपनी किसी शॉर्ट फिल्म की शूटिंग कर रही हैं. यहां शर्लिन चोपड़ा ने मैरून ब्राइडल लहंगे में रॉकिंग अंदाज में दिख रही हैं.

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने इस अंदाज में किया विश

बता दें कि वीडियो में उनके साथ एक शख्स शेरवानी पहने हुए दिख रहा है. हालांकि इस मिस्ट्री मैन को शर्लिन ने पूरा न दिखाकर सिर्फ उसकी एक झलक दिखलाई है. जो फोन पर बात करता हुआ नजर आ रहा है. बहरहाल, जो भी हो इस वीडियो में शर्लिन काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं.   

 

इससे पहले शर्लिन ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे काफी गॉर्जियस दिख रही हैं. 

Advertising

 

 

आखिरी बार  तुनु तुनु वीडियो में नजर आई थीं शर्लिन
शर्लिन चोपड़ा लास्ट बार अपने सिंगल वीडियो ‘लक्क मेरा तुनु तुनु करता है’ में नजर आई थीं. वीडियो को विक्की और हार्दिक ने कंपोज किया था. वीडियो को शर्लिन ने T-Series के साथ मिलकर तैयार किया था. शर्लिन इन दिनों फीचर फिल्मों, शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आती हैं. बता दें कि शर्लिन वजह तुम हो, दिल बोले हड़िप्पा, रकीब, दोस्तीः फ्रेंड्स फॉरएवर जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों काम कर चुकी हैं. 

वेब सीरीज में भी नजर आती हैं शर्लिन

हालांकि अब उन्होंने अपना बिजनेस शुरू करने और एक शक्तिशाली बिजनेस वुमन बनने का फैसला किया है. ‘रेडशेर’ उच्च गुणवत्ता वाली शॉर्ट फिल्मों और वेब सीरीज के साथ ओटीटी मंच है जिसका निर्माण और लेखन और अभिनय शर्लिन चोपड़ा ने किया है. शर्लिन चोपड़ा एक फिटनेस फ्रीक हैं और हर बार अपनी हार्डकोर वर्कआउट वीडियो शेयर करती हैं.

 





Source link

Advertising