राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान में आए रोचक मोड़, चाहकर भी CM गहलोत नहीं डाल पाए पहला वोट, 2 MLA ने नहीं किया मतदान, जाने क्यों?

138
राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान में आए रोचक मोड़, चाहकर भी CM गहलोत नहीं डाल पाए पहला वोट, 2 MLA ने नहीं किया मतदान, जाने क्यों?

राष्ट्रपति चुनाव में राजस्थान में आए रोचक मोड़, चाहकर भी CM गहलोत नहीं डाल पाए पहला वोट, 2 MLA ने नहीं किया मतदान, जाने क्यों?

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में 18 जुलाई को हुआ राष्ट्रपति चुनाव बेहद रोचक रहा। इस दौरान राजस्थान के दो विधायकों ने मतदान नहीं किया। वहीं सीएम गहलोत भी पहला वोट नहीं दे पाए। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस चाहती थी कि राजस्थान में सबसे पहला वोट सीएम अशोक गहलोत दे, लेकिन इस दौरान रोचक मोड़ सामने आया। दरअसल बीजेपी विधायक रामप्रताप कासनिया सबसे पहले वोटिंग के लिए पहुंचे थे। इसी आधार पर कासनिया पहला वोट डालने वाले थे। इस दौरान कांग्रेस के मंत्रियों ने सीएम की तरफ से आग्रह किया कि वो सीएम को पहले वोट देने का मौका दे, लेकिन कासनियां ने कहा कि मैं पिछले 23 मिनट से खड़ा हूं। मेरे खड़े खड़े पैर दुख रहे है, लेकिन अगर सीएम गहलोत पहला वोट करना चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देना होगा। इसी सियासी ठहाकों के बीच रामप्रताप कासनिया ने वोट दे दिया।

कांग्रेस के इन दो विधायकों ने नहीं किया मतदान
वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा और बीटीपी विधायक राजकुमार रोत ने मतदान नहीं किया। दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भंवर लाल शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार हैं। इस वजह से वे मतदान करने नहीं आ सके। बीटीपी विधायक राजकुमार रोत के बेटे की तबीयत नाजुक है। साथ ही रोत के एक नजदीकी रिश्तेदार का निधन हो गया था। इस वजह से वे भी राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में हिस्सा नहीं ले पाए। कुल 200 विधायकों में से 198 विधायकों ने ही मतदान किया।

कांग्रेस की कलह फिर खुली ! हरीश चौधरी का गहलोत सरकार के खिलाफ बयान क्या आलाकमान को संदेश?

भाजपा की निष्कासित विधायक शोभा रानी कुशवाह ने दिया अंतिम वोट
विधायक शोभारानी कुशवाह दोपहर बाद तक मतदान करने के लिए नहीं आई। शोभा रानी ने राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग की थी। भाजपा विधायक होने के बावजूद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद तिवारी को वोट दिया था। इस वजह से भाजपा ने शोभा रानी कुशवाहा को पार्टी से निलंबित कर दिया। राष्ट्रपति चुनाव के मतदान के लिए विधायक शोभारानी शाम 4 बजे विधानसभा पहुंची। शोभा रानी को रिसीव करने के लिए कांग्रेस नेता महेंद्र चौधरी गेट तक आए। बाद में वे शोभारानी को मतदान कक्ष तक ले गए और वोटिंग करने के बाद वापस गेट तक छोड़ने आए। इससे लगता है कि शोभा रानी कुशवाहा ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया होगा।

navbharat times -Weather News : राजस्थान में जारी है झमाझम बारिश का दौर , आज इन इलाकों में बरसेंगे मेघ

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साढ़े 3 बजे किया मतदान
राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान विधानसभा में पहला वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दोपहर बाद मतदान किया। राजस्थान विधानसभा में दोपहर 1:30 बजे तक 196 विधायक मतदान कर चुके थे। 1:30 बजे बाद वसुंधरा राजे, शोभारानी कुशवाह, भंवरलाल शर्मा और राजकुमार रोत का इंतजार किया जा रहा था। वसुंधरा राजे दोपहर 3:30 बजे विधानसभा पहुंची और मतदान किया। करीब 4:00 बजे शोभारानी कुशवाह मतदान करने के लिए आई।

रिपोर्ट : रामस्वरूप लामरोड़

द्रौपदी मुर्मू के जयपुर दौरे के दौरान भाजपा के दो दिग्गज नेता आपस में भिड़े, देखें- पूरा मामला


राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News