Advertising
Home Top stories राठौड़ बोले- EWS के लिए करेंगे जयपुर-दिल्ली में प्रदर्शन: कहा- दबाव...
Advertising
<

राठौड़ बोले- EWS के लिए करेंगे जयपुर-दिल्ली में प्रदर्शन: कहा- दबाव बढ़ेगा तब सरकार कुछ करेगी, शर्तों की वजह से फायदा नहीं मिल रहा – Barmer News

0
राठौड़ बोले- EWS के लिए करेंगे जयपुर-दिल्ली में प्रदर्शन:  कहा- दबाव बढ़ेगा तब सरकार कुछ करेगी, शर्तों की वजह से फायदा नहीं मिल रहा – Barmer News

राठौड़ बोले- EWS के लिए करेंगे जयपुर-दिल्ली में प्रदर्शन: कहा- दबाव बढ़ेगा तब सरकार कुछ करेगी, शर्तों की वजह से फायदा नहीं मिल रहा – Barmer News


RTDC के पूर्व चैयरमैन धर्मेद्र सिंह राठौड़ मंगलवार को एक दिवसीय बाड़मेर दौरे पर रहे। यहां पर ईडब्लूएस को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि जनता के दबाव में केंद्र सरकार नियमों को बदलकर सरलीकरण करेगी। रिजर्वेशन नहीं मिलने पर युवाओं को निराशा हाथ लगती है। प्रदेश भर के जिलों में जाकर विचार गोष्ठी के जरिए जन जागृति लाएंगे। इसके बाद जयपुर में अहिंसात्मक प्रोटेस्ट करेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी धरना-प्रदर्शन करेंगे। राठौड़ ने कहा- अभी हम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर जन जागृति कर रहे हैं। पहले चरण में हर जिले में प्रेस वार्ता और विचार गोष्ठी कर रहे हैं। लोगों की क्या राय है, लोग कितने तैयार होते हैं। अभी तक मैं अजमेर, जयपुर, अलवर, जोधपुर गया हूं। आज बाड़मेर में विचार गोष्ठी की है। रिजर्वेशन नहीं होने पर युवाओं को निराशा हाथ लगती है राठौड़ ने कहा कि अभी तक मेरा अनुभव रहा है कि इस मुहिम में लोगों का जबरदस्त रेस्पोंस मिल रही है। युवाओं में बेरोजगारी की भंयकर समस्या है। इस ईडब्लूएस से एक गरीब को नौकरी मिल जाती है तो उस पूरे परिवार को मदद मिलती है। युवाओं को जब लगता था कि हमारे को रिर्जेवेशन नहीं है। तब उनके मन में निराश भाव आता था। लेकिन इसके आने के बाद वह तैयारी अच्छे करता है। जनता का दबाव पड़ेगा तब सरकार इसमें कुछ करेगी राठौड़ ने कहा मेरा यह मानना है कि जब जनता का दबाव सरकार पर पड़ेगा तब सरकार इसमें कुछ करेगी। अलग-अलग एजेसिंयों की रिपोर्ट भी जा रही है। हम आने वाले समय में जयपुर में बड़ा अहिंसात्मक रूप से प्रोटेस्ट करेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली में भी प्रदर्शन करेंगे। लोग कितने तैयार होते है वो कितने दिन संघर्ष के लिए तैयार होते है। पूर्व मंत्री बोले- केंद्र ने रिजर्वेशन दिया, लेकिन शर्तों की वजह से नहीं मिल रहा है लाभ राठौड़ ने कहा कि हम सभी बीजेपी के लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि इस ईडब्लूएस को लेकर युवाओं की मदद करें। एक प्रोग्राम में विधायक प्रतापपुरी से बात की और कहा कि हमें पीएम नरेंद्र मोदी से समय दिलाकर मिलवा दो। अब अपनी बात उनको बात सकें। राजस्थान, गुजरात और आध्र प्रदेश में जब सरलीकरण हो गया। केंद्र में भी हो जाना चाहिए। रिजर्वेशन आपने कर दिया है तो उसमें शर्ते हटानी चाहिए। तार्किक रूप से बीजेपी का कोई भी आदमी हमें मना नहीं कर पाया है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising