राज्यस्तरीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का दूसरा दिन: अंडर-13 में सहरसा के हिमांशु बने विजेता, अंडर-11 में पटना के विराट नारायण का जलवा – Purnia News h3>
पूर्णिया में शुक्रवार को बिहार स्टेट टेबल टेनिस थर्ड मेजर रैंकिंग टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई जबरदस्त मुकाबले हुए। टेनिस मैच गिरजा चौक स्थित महात्मा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए। सभी मुकाबले काफी दिलचस्प और रोमांचक रहा। 36 साल बाद हो रहे राज्यस्तर
.
तीसरी बिहार राज्य टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबलों के बीच अलग-अलग आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। अंडर-13 बालक वर्ग में सहरसा के हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में पटना के आयुष मिश्रा को हराकर विजेता का खिताब प्राप्त किया।
टूर्नामेंट में बिहार से 150 से अधिक टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे है।
मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा पहले स्थानी प्राप्त किया
24 से 27 जुलाई तक चलने वाले 4 दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन अंडर-13 बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की नीलांजना शर्मा ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि पटना की ऐशानी आनंद उपविजेता रहीं।
अंडर-11 बालिका वर्ग में एक बार फिर मुजफ्फरपुर की रहने वाली नीलांजना शर्मा ने अपना दबदबा कायम रखते हुए खिताब जीता। पटना की वैष्णवी कुमारी ने उपविजेता का स्थान हासिल किया।
वहीं, अंडर-11 बालक वर्ग में पटना के विराट नारायण ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया, जबकि मधेपुरा के उत्कर्ष रीगन को उपविजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। पूरे बिहार से 150 से अधिक टेनिस खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे है।
टूर्नामेंट को लेकर लोगों में गजब का उत्साह है।
टूर्नामेंट सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खेले जा रहे
इससे पहले 24 जुलाई को डीएम अंशुल कुमार ने विधिवत उद्घाटन के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। टूर्नामेंट में राज्य के 12 उच्च श्रेणी के रेफरी और अंपायर निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। 24 से 27 जुलाई तक चलने वाला ये टूर्नामेंट सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खेले जा रहे हैं। इसमें सभी आयु वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं।
टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे कई मुकाबले हुए।
पूर्णिया में कई बड़े स्टार खिलाड़ी उभरेंगे
इस खेल के समर्थक पंकज नायक ने बताया कि इतने बड़े टूर्नामेंट से आने वाले दिनों में पूर्णिया में कई बड़े स्टार खिलाड़ी उभरेंगे। पूर्णिया टेबल टेनिस के संरक्षक और प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. राजन आनंद ने बताया कि इतने बड़े आयोजन से शहर में टेबल टेनिस के प्रति रुचि बढ़ेगी। भविष्य में यहां से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे।



