राजस्थान के इस हाइवे टोल प्लाजा पर महिलाओं का राज, देखिये कैसे बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

5
राजस्थान के इस हाइवे टोल प्लाजा पर महिलाओं का राज, देखिये कैसे बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

राजस्थान के इस हाइवे टोल प्लाजा पर महिलाओं का राज, देखिये कैसे बखूबी निभा रही जिम्मेदारी

उदयपुर : महिला सशक्तिकरण के इस दौर में चाहे पुलिस प्रशासन का हो या फिर सेना का क्षेत्र, हर जगह महिलाएं अपनी मजबूत पहचान के झंडे गाड़े रही हैं। राजस्थान में भी महिलाओं के मजबूत होने की खास झलक सामने आई है। यहां महिलाएं राजस्थान के टोल प्लाजा पर भी अपनी भूमिका निभाते हुए दिख रही है। खास बात यह है कि उदयपुर के नेशनल हाईवे पर इस टोल प्लाजा पर महिलाओं को इसकी कमान सौंपी गई है। यह राजस्थान का पहला ऐसा टोल प्लाजा है। जहां महिलाएं सभी कार्यों की जिम्मेदारी को बखूबी से निभा रही है।

टोल काटने से सुरक्षा, हर जिम्मेदारी महिलाओं की

यह अनूठा टोल प्लाजा उदयपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर रूपा खेड़ा में स्थित है। जिसे भीलवाड़ा-राजसमंद टोल प्लाजा प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जाना जाता है। यह टोल प्लाजा इंड इंफ्रा विद ट्रस्ट कंपनी की तरफ से संचालित है। यहां पर कंपनी ने 14 महिलाओं को तैनात किया है। जिन पर सभी तरह की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। यहां महिलाएं टोल काटने की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही है। वहीं टोल प्लाजा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिलाओं के कंधों पर है।

इस वजह से महिलाओं का चयन

इस वजह से महिलाओं का चयन

टोल प्लाजा कंपनी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती थी। इसको लेकर उन्होंने टोल प्लाजा पर महिलाओं और युवतियों को तैनात करने का निर्णय लिया। इसके बाद कंपनी ने टोल प्लाजा के आस पास के गांव और शहर के लोगों से इस संबंध में बातचीत की। इसके बाद कुछ युवतियों ने टोल प्लाजा पर काम करने के लिए आवेदन किया। इस दौरान युवतियों का इंटरव्यू लिया गया।

इंटरव्यू के बाद महिलाओं को दी ट्रेनिंग

इंटरव्यू के बाद महिलाओं को दी ट्रेनिंग

इंटरव्यू में पास होने के बाद युवतियों को ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनिंग के बाद 14 युवतियों को टोल प्लाजा पर पोस्टिंग दी गई। अब इसी तरह टोल प्लाजा कंपनी उदयपुर के समीप गोमती, राजसमंद, भीलवाड़ा, उदयपुर टोल पर भी महिलाओं को तैनात करना चाहती है। इसके लिए कंपनी जल्द ही प्रक्रिया शुरू करने वाली है।

इंटरव्यू के बा​द महिलाओं को दी ट्रेनिंग

प्लाजा पर शाम 4 बजे तक तैनात रहती है युवतियां

-4-

भीलवाड़ा-राजसमंद टोल प्लाजा पर महिलाओं को दिन की शिफ्ट कराई जाती है। दिन भर में टोल पर करीब 5 से 7 हजार वाहन गुजरते हैं। जिसके तहत युवतियों को सुबह 8 बजे से 4 बजे तक कार्य करना होता है। इस दौरान एक शिफ्ट इंचार्ज, सुपरवाइजर ऑफिस, असिस्टेंट सुपरवाइजर और टोल कलेक्टर के पद पर 14 महिलाएं तैनात हैं। जो सभी स्नातक तक पढ़ी लिखी है।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News