राजनजी महाराज ने नेताओं के समर्थकों को कहा ‘ठेलुआ-गधा’: गोंडा में बोले- विधायक जी-विधायक जी करने वालों को कोई वोट देने वाला नहीं – Gonda News h3>
गोंडा में श्री राम कथा के दौरान राजनजी महाराज ने नेताओं और विधायकों के साथ घूमने वाले समर्थकों पर निशाना साधा है। उन्होंने ऐसे लोगों को ‘ठेलुआ’ और ‘कहावत में गधा’ बताते हुए कहा कि सामने वाला आपको क्या समझ रहा है, यह सामने वाले को समझने दीजिए। आप अपने आप को क्या समझ रहे हैं, इस पर बने रहिए। महाराज ने कहा कि यदि आप समाज की सुनेंगे तो समाज आपको भगवान बना देगा। समाज भले कहे कि आप भगवान हैं, लेकिन आप यह न मान लीजिए कि आप भगवान हैं, नहीं तो आपको समस्या हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कहने वाले लोग ही आपके साथ घूमते हैं, जिन्हें ‘ठेलुआ’ कहते हैं। राजनजी महाराज ने आगे कहा कि कहीं बड़े लोगों के साथ 5-10 लोग बिना मतलब के घूमते हैं, इन्हें ‘ठेलुआ’ कहा जाता है। उन्होंने एक बार अपने गुरु से पूछा था कि नेताजी के साथ गाड़ी में 10-12 लोग क्यों आते हैं।उनके गुरु ने उत्तर दिया कि भगवान कभी-कभी घोड़े के साथ 10-12 गधों को भी बांध देते हैं। यदि गधे लोग नहीं पकड़ेंगे तो घोड़ा आगे नहीं चला जाएगा। महाराज ने यह भी कहा कि अभी चुनाव हुआ नहीं है, लेकिन साथ में रहने वाले लोग ‘विधायक जी, विधायक जी’ कहते हुए व्यक्ति को विधायक बना देते हैं। उन्होंने नेताओं को सचेत करते हुए कहा कि यदि वे अपनी गंभीरता में रहेंगे तो ठीक है, अन्यथा यदि वे मान लेंगे कि वे विधायक हैं तो उन्हें समस्या हो सकती है।जितने विधायक जी विधायक जी कर रहे हैं कोई वोट देने वाला नहीं है वह तब तक है जब तक चुनाव तक खाना पानी मिलता रहता है और चकाचक गाड़ी में घूमते रहते हैं खूब आनंद है। आगे राजन जी महाराज ने कहा कि एक व्यक्ति चुनाव हार गया और दरवाजे पर बैठकर के ब्रश कर रहा था उसका पड़ोसी आया बोला बहुत दुख हुआ आप चुनाव हार गए। लेकिन मैं आपको बताऊं आपको मेरा पूरा का पूरा परिवार वोट दिया है उसे व्यक्ति ने उसको खींच करके एक तमाचा मारा कहा कि झूठा कहीं का हमारे परिवार में 12 लोग हैं हमको पता है कुल कितना वोट मिला है हमको कुल 7 वोट मिला है। हम अपने ही घर के पांच गद्दार को खोज रहे हैं कि हमारे घर का कौन गद्दार है जो हमको वोट नहीं दिया है और तुम्हारा पूरा परिवार हमको वोट दिया है। सावधान रहिए दुनिया आपको क्या समझ रही है उसको समझाने दीजिए आप अपनी समझ में और अपनी चेतना में बने रहिए तभी आप जीवन में आगे बढ़ पाएंगे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews