यूपी में विकास का दावा खोखला: सपा नेता बोले- बलिया में गडकरी ने किए 600 प्रोजेक्ट के वादे, एक भी पूरा नहीं – Ballia News h3>
पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास मॉडल पर सवाल खड़े करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा- बलिया में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने करीब 600 परियोजनाओं का शिलान्यास किया था, लेकिन आज धरातल पर एक भी काम पूरा नहीं दिख रहा है। केवल कागजों में विकास हो रहा है।”
माल्देपुर से कदम चौराहे तक फोरलेन बना तो, वो भी टूटने लगा
सपा नेता ने बताया कि बलिया के माल्देपुर से कदम चौराहे तक फोरलेन बनाने का कार्य महज **30-40 प्रतिशत ही पूरा हुआ है**, और वह भी इस हालत में है कि जहां बन रहा है, वहीं टूट भी रहा है।
क्या यही है डबल इंजन की सरकार का विकास मॉडल? उन्होंने सवाल उठाया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से लेकर जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय तक, सब सपा की देन
Advertising
उन्होंने जोर देकर कहा- कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, आगरा एक्सप्रेस वे, बलिया की सड़कें, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय – सब समाजवादी पार्टी की देन हैं। भाजपा ने इनमें कुछ भी नया नहीं किया। नीतीश और चंद्रबाबू नहीं पलटे होते तो भाजपा यूपी में 5 सीटों पर सिमट जाती
INDIA गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर अवलेश सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा,अगर नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और जयंत चौधरी जैसे नेता पलटी नहीं मारते, तो भाजपा यूपी में खाता तक नहीं खोल पाती।”
उन्होंने दावा किया कि INDIA गठबंधन ने यूपी में भाजपा को 5 सीटों पर समेटने की पूरी रणनीति बना ली थी, लेकिन कुछ नेताओं के अलग हो जाने से भाजपा को फायदा मिल गया।
जयंत चौधरी को बताया “पुराना लीडर, नई सोच से दूर”
जयंत चौधरी के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि केन्द्र की सत्ता की चाबी बिहार के पास है, सपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा,
जयंत चौधरी पुराने नेता हैं, लेकिन आज के राजनीतिक हालात की समझ उनमें नहीं दिख रही। अगर वो गठबंधन में रहते, तो आज हालात कुछ और होते।” भारत का रुख राष्ट्रहित में हो, पाकिस्तान को भी मिले कड़ा जवाब
ईरान-इज़राइल युद्ध पर बोलते हुए अवलेश सिंह ने कहा कि भारत को भी अपनी विदेश नीति में स्पष्टता रखनी चाहिए।
जिस तरह ईरान ने अमेरिका की बात नहीं मानी, उसी तरह भारत को भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपनाना चाहिए। **हमारे सैनिकों को खुली छूट दी जाए**, ताकि पाकिस्तान को समझ आ जाए कि भारत को आंख दिखाने की कीमत क्या होती है।”
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News