यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी… 17 में से 9 नगर निगम में मेयर के पद आरक्षित

40
यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी… 17 में से 9 नगर निगम में मेयर के पद आरक्षित

यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी… 17 में से 9 नगर निगम में मेयर के पद आरक्षित


लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रदेश के नगर निगमों में होने वाले चुनाव को लेकर एकल पद पर आरक्षण की सूची जारी की। मेयर पद पर आरक्षण को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश के 17 नगर निगम में से नौ नगर निगम के मेयर पद आरक्षित कर दिए गए हैं। आरक्षण सूची को जारी करते हुए मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को लेकर आगे चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से आरक्षण सूची जारी की गई है। इसमें कई जिलों का स्वरूप बदल गया है। लखनऊ नगर निगम के मेयर का पद सामान्य वर्ग महिला को गया है। वहीं, चर्चित प्रयागराज नगर निगम के मेयर पद के अनारक्षित रखा गया है।

लखनऊ में मेयर पद महिला को, आगरा में SC महिला के हाथ कमान

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने मेयर पद के आरक्षण सूची को जारी किया। लंबे समय से इसका इंतजार चल रहा था। 12 दिसंबर को नगर निकायों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से नगर निकायों में चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने की कोशिश की जा रही है। नई जारी आरक्षण सूची के आधार पर लखनऊ में मेयर पद अनारक्षित महिला को गया है। अभी भी लखनऊ नगर निगम की मेयर पद पर एक महिला विराजमान हैं। वहीं, आगरा नगर निगम में अनुसूचित जाति की महिला के हाथ में नगर सरकार की कमान होगी।

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए मेयर पद की आरक्षण सूची:

यूपी के नगर निगमों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी गई। सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद मंत्री ने नए सिरे से आरक्षण रोस्टर घोषित किया। झांसी नगर निगम सीट में मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए घोषित किया गया है। वहीं, शाहजहांपुर नगर निगम में मेयर पिछड़ा वर्ग महिला बनेंगी।

मेरठ में पिछड़ा वर्ग को मेयर का पद

ओबीसी सर्वे के बाद जारी मेयर पद के आरक्षण सूची में मेरठ नगर निगम के मेयर का पद पिछड़ा वर्ग के खाते में गया है। फिरोजाबाद नगर निगम में पिछड़ा वर्ग महिला को मेयर का पद गया है। सहारनपुर नगर निगम में भी मेयर का पद पिछड़ा वर्ग को गया है। कानपुर नगर निगम में मेयर महिला बनेंगी। वहीं, गाजियाबाद नगर निगम की सीट महिला उम्मीदवार के खाते में गई है।

वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा अनारक्षित

धार्मिक महत्व वाले शहरों की बात करें तो यहां पर नगर निगम के मेयर पद को सामान्य घोषित किया गया है। वाराणसी और प्रयागराज नगर निगम में मेयर के पद अनारक्षित घोषित किए गए हैं। वहीं, अलीगढ़ और बरेली नगर निगम के मेयर पद भी अनारक्षित घोषित किए गए हैं।

मुरादाबाद और गोरखपुर नगर निगम में नगर निगम का पद अनारक्षित रखा गया है। वहीं, अयोध्या और मथुरा- वृंदावन नगर निगम के मेयर पद को भी अनारक्षित रखा गया है।

राजनीति की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – राजनीति
News