Advertising
Home Top stories मथुरा में नशे के सौदागर के खिलाफ कार्यवाही: 1.60 करोड़ की...
Advertising
<

मथुरा में नशे के सौदागर के खिलाफ कार्यवाही: 1.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, मोहल्ले में पुलिस ने कराई मुनादी – Mathura News

0
मथुरा में नशे के सौदागर के खिलाफ कार्यवाही:  1.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, मोहल्ले में पुलिस ने कराई मुनादी – Mathura News

मथुरा में नशे के सौदागर के खिलाफ कार्यवाही: 1.60 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, मोहल्ले में पुलिस ने कराई मुनादी – Mathura News

संपत्ति कुर्क करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस टीम

मथुरा के वृंदावन में पुलिस ने नशे के सौदागर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसकी डेढ़ करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को जब्त कर लिया। वृन्दावन पुलिस ने शराब तस्करी और ड्रग्स के काले कारोबार से अकूत संपत्ति जमा करने वाले शातिर अपराधी की अचल संपत्ति कुर्क

.

ढोलनगाड़ों के साथ हुई मुनादी, मोहल्ले में मचा हड़कंप

मंगलवार की देर शाम को वृंदावन इलाके के गौरा नगर कॉलोनी में पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी सदर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मोहल्ले में ढोल बजवाया बाकायदा मुनादी कराई और लाउडस्पीकर पर ऐलान किया कि यह संपत्ति अब सरकारी है।

ढोल बजवा कर मुनादी कराती पुलिस

Advertising

पत्नी के नाम पर लिए प्लॉट पर बनाया था मकान

अवैध मादक पदार्थों का कारोबार करने वाले पवन ने अपनी पत्नी के नाम पर 225.25 वर्ग मीटर का प्लॉट लेकर उस पर आलीशान निर्माण कराया था। जिसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर सील कर दिया गया है। सील करने से पहले प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मोहल्ले में मुनादी कराई। आसपास रहने वाले लोगों को बताया कि यह संपत्ति जब्त कर ली गई है और अब यह सरकारी संपत्ति है।

पत्नी के नाम पर लिए गए प्लॉट पर बनवाया था मकान

अपराधों की बढ़ती जा रही थी लिस्ट

पकड़ा गया अभियुक्त पवन पुत्र रमेशचन्द्र मादक पदार्थों का अवैध रूप से बेचने का लंबे समय से कारोबार कर रहा था । पवन को कई बार पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। इसके आपराधिक इतिहास की लिस्ट इतनी लंबी है कि पुलिस के पन्ने कम पड़ जाएं। पवन पर मथुरा और आगरा के विभिन्न थानों में 19 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। शराब तस्करी (Excise Act): जहरीली शराब और तस्करी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। इस पर नशाखोरी (NDPS Act): चरस-गांजा और नशीले पदार्थों की सप्लाई,धोखाधड़ी और जालसाजी धारा 420, 467 और 468 के तहत मुक़दमे दर्ज हैं।

पवन के खिलाफ अपराधों की लिस्ट बढ़ती जा रही थी

यह रहे मौजूद

पुलिस की जांच में साफ हुआ कि पवन ने एक संगठित गिरोह बनाकर समाज में जहर घोला और उससे मिले अवैध धन से गौरा नगर में जमीन खरीदी। जिस मकान पर आज बुलडोजर जैसी चोट पहुंची है, उसकी कीमत सवा करोड़ से भी अधिक आंकी गई है। इस बड़ी कार्रवाई को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (सदर) अभिनव जे जैन और क्षेत्राधिकारी (सदर) पीतमपाल सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया। टीम में वृन्दावन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय, एसआई अशोक कुमार,चौकी प्रभारी रजत दुबे और उनकी टीम मौजूद रही।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising