भोजपुरी संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की हत्या या आत्महत्या? मौत के पैटर्न और सुसाइड नोट से उठ रहे कई सवाल

150
भोजपुरी संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की हत्या या आत्महत्या? मौत के पैटर्न और सुसाइड नोट से उठ रहे कई सवाल

भोजपुरी संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की हत्या या आत्महत्या? मौत के पैटर्न और सुसाइड नोट से उठ रहे कई सवाल

ऐप पर पढ़ें

मशहूर भोजपुरी संगीतकार एवं लोक कलाकार ब्रजकिशोर दुबे की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को मौके से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा से जान देने की बात लिखी है। ब्रजकिशोर दुबे का शव सोमवार को पटना के केसरी नगर स्थित अजंता कॉलोनी स्थित उनके दोस्त के घर के बाथरूम में पाया गया। शव के पैर बंधे हुए थे और कुर्सी पर उल्टा पड़ा हुआ था, जिसका सिर पानी की बाल्टी में डुबा हुआ था। पुलिस ने पहले हत्या की आशंका जताई, फिर सुसाइड नोट मिलने के बाद इसे आत्महत्या का केस मानकर जांच कर रही है। 

राष्ट्रपति से सम्मानित संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे के कथित सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वे अपनी इच्छा से मौत को गले लगा रहे हैं और इसके लिए किसी को परेशान न किया जाए। नीचे उनके हस्ताक्षर भी हैं। हालांकि, ब्रजकिशोर के परिजन को लिखावट पर संदेह है। उन्होंने इसकी फॉरेंसिक जांच की मांग की है।

ब्रजकिशोर दुबे की हत्या या आत्महत्या?

सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं, परिजन को पुलिस की यह थ्योरी पच नहीं रही है। ब्रजकिशोर के दामाद मनींद्र मिश्रा ने बताया कि उनका शव जिस अवस्था में पाया गया, इससे संदेह पैदा हो रहा है। जिस बाल्टी में ब्रजकिशोर का सिर डूबा था वह लबालब भरी हुई थी। अगर वह आत्महत्या करते तो मौत से पहले हाथ-पैर जरूर मारते, इससे बाल्टी का पानी छलक जाता। जिस मकान में यह घटना हुई, उसमें कई दरवाजे हैं, उनमें से एक गेट बालकनी की ओर भी खुलता है। हो सकता है कि अपराधी उनकी हत्या कर बालकनी के रास्ते फरार हो गया हो। 

मौत की वजह क्या?

संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की संदेहास्पद मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। अगर इसे आत्महत्या माना जाए तो उसकी वजह भी अभी तक नजर नहीं आ रही है। ब्रजकिशोर की पत्नी राम कुमारी देवी का कहना है कि उनके पति को किसी तरह का तनाव नहीं था। ऐसे में वे सुसाइड क्यों करेंगे। उन्होंने भी अपने पति की हत्या की आशंका जताई है। हालांकि डीसीपी कानून व्यवस्था संजय कुमार ने बताया कि ब्रजकिशोर तनाव में थे, पुलिस को इसके सबूत मिले हैं। वह तनाव में क्यों थे इसका पता लगाया जा रहा है। ब्रजकिशोर के फोन की जांच भी की जा रही है। 

बिहार के मशहूर संगीतकार ब्रजकिशोर दुबे की हत्या, दोस्त के यहां बाथरूम में मिला शव

दो दिन पहले दोस्त के घर की चाभी ली थी

जिस घर में ब्रजकिशोर दुबे की मौत हुई, वह उनके दोस्त रवींद्र मिश्रा का है। रवींद्र मिश्रा भी लोककलाकार हैं। दो दिन पहले ब्रजकिशोर उनसे मिले थे। तब रवींद्र ने सोनपुर मेला में कुछ दिन के लिए जाने की बात कही। फिर ब्रजकिशोर ने उनसे उनके घर की चाभी मांग ली। रविवार दोपहर को वे खाना खाने के बाद रवींद्र के मकान के लिए रवाना हो गए। उन्होंने परिजन से कहा कि वे रात में घर नहीं लौटेंगे। सोमवार को भी वह घर नहीं लौटे तो उन्हें फोन-मैसेज किए गए। जब कोई जवाब नहीं मिला तो परिजन रवींद्र मिश्रा के मकान पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News