भाजपा में उलटफेर… एक नेत्री का बढ़ा कद तो दिग्गज हुए बाहर | Violence in BJP, one leader strong, veterans out | Patrika News

154

भाजपा में उलटफेर… एक नेत्री का बढ़ा कद तो दिग्गज हुए बाहर | Violence in BJP, one leader strong, veterans out | Patrika News

भाजपा की राजनीति में युग परिवर्तन का दौर चल रहा है। इसकी शुरुआत मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से हो गई थी, जिसमें 30 से 35 साल की उम्र के युवाओं को मौका दिया गया। ये सिलसिला जिला अध्यक्ष बनाए जाने के समय भी कायम रहा। अब प्रदेश की कोर कमेटी में भी नजर आ रहा है। कई परंपरागत नेताओं को कमेटी से इस बार दूर कर दिया गया। उसमें इंदौर से वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन व कृष्णमुरारी मोघे का नाम भी है। ये दोनों ही नेता करीब 40 साल से प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखते आए हैं। इस बार कमेटी में इन्हें नहीं लिया गया। इंदौर से जगह बनाने वालों में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार हैं। दोनों ही नेताओं का ताल्लुक महू से है। विजयवर्गीय दो बार विधायक रहे हैं तो पाटीदार वहीं की निवासी हैं। भाजपा में प्रदेश की कोर कमेटी का अहम स्थान होता है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद के अलावा मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान, केद्रीय मंत्री नरेंद्रङ्क्षसह तोमर व ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, वीरेंद्र खटीक सहित प्रदेश 16 दिग्गज नेता हैं, जिसमें मंत्री और सांसद भी हैं। इनके अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं, जिनमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव व सह प्रभारी पंकजा मुंडे शामिल हैं।

चुनाव समिति में सिर्फ कैलाश
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कोर कमेटी के अलावा चुनाव समिति की भी घोषणा की। ये समिति प्रदेश के महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों का चयन करेंगीं। इस समिति में इंदौर से सिर्फ राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को ही लिया गया है। वैसे देखा जाए तो इंदौर में विशेष रुचि रखने वालों में मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया व प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी हैं।

चुनाव प्रबंध समिति में कोई नहीं
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए प्रदेश स्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा की है। समिति में महामंत्री भगवानदास सबनानी को संयोजक व प्रदीप त्रिपाठी को सह संयोजक बनाया गया। उनके साथ एक दर्जन नेताओं को लिया गया लेकिन इंदौर से एक को भी मौका नहीं दिया गया। सिर्फ पाटीदार ही महामंत्री के तौर पर विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल हो पाएंगीं। इसके अलावा अनुशासन समिति भी बनाई गई है, जिसमें पूर्व संगठन मंत्री वेदप्रकाश शर्मा, विधायक देवीलाल धाकड़ और पूर्व उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल को लिया गया।



उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News