बिहार में शराब तस्करी का गोरखधंधा, कारोबारियों के अवैध कनेक्शन हो रहे उजागर; गुवाहाटी से 2 सप्लायर गिरफ्तार

122
बिहार में शराब तस्करी का गोरखधंधा, कारोबारियों के अवैध कनेक्शन हो रहे उजागर; गुवाहाटी से 2 सप्लायर गिरफ्तार

बिहार में शराब तस्करी का गोरखधंधा, कारोबारियों के अवैध कनेक्शन हो रहे उजागर; गुवाहाटी से 2 सप्लायर गिरफ्तार

शराब तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बिहार में शराब और स्पिरिट की बड़े पैमाने पर सप्लाई करने में शामिल दो बड़े धंधेबाजों को पुलिस ने गुवाहाटी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सुनील भारद्वाज और दोरजी फुन्सों करीमी शराब फैक्ट्रियों के मालिक होने के साथ-साथ बड़े कारोबारी भी हैं और इनका सलाना का टर्नओवर करोड़ों में हैं। शराब फैक्ट्रियों की आड़ में दोनों बिहार में शराब की बड़ी खेप भेजते थे।

पुलिस की मद्यनिषेध इकाई के मुताबिक औरंगाबाद के अंबा थाने में पिछले वर्ष मार्च में स्पिरिट की बड़ी खेप बरामद हुई थी। इसमें रंजीत प्रसाद (झारखंड), शक्ति सिंह (गया), मो. बाबर (नालंदा), सन्नी कुमार (औरंगाबाद), चंदन महतो (औरंगाबाद) को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। मामले की जांच मद्यनिषेध इकाई की विशेष अनुसंधान दल ने संभाल ली। सुनील भारद्वाज उर्फ सुनील कुमार (नया गांव, श्याना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) और दोरजी फुन्सों करीमी (सॉग्लो पातुंग कॉलोनी, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश) के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिले। इसके बाद दोनों को गुवाहाटी के पांच सितारा होटल से गिरफ्तार किया गया। बिहार में शराब की तस्करी से जुड़े 22 मामलों में इनकी संलिप्तता पायी गई है।

इन शराब माफियाओं से संबंध सुनील और फुन्सों के कई शराब माफियों से संबंध होने के साक्ष्य मिले हैं। मद्यनिषेध इकाई के अनुसार अजय झा उर्फ बबुआ डॉन (मुजफ्फरपुर), चंदन महतो (औरंगाबाद), अरविंद निशाद व लक्ष्मण यादव (वैशाली), बाबर (नालंदा), शक्ति सिंह (गया), विश्वजीत सरकार (प. बंगाल), राकेश विश्वकर्मा (असम), श्याम यादव (उत्तर प्रदेश) के अलावा झारखंड से बिहार में शराब की खेप भेजनेवाले नीरज गुप्ता, अनिल सिंह, संतोष मंडल, रंजीत प्रसाद के साथ हरियाणा के अवैध शराब कारोबारी नरेश छावड़ा इसमें शामिल हैं। 

चार राज्यों में हैं इनकी शराब फैक्ट्री

सुनील व दोरजी एक-दो नहीं बल्कि आधा दर्जन शराब फैक्ट्रियों के मालिक हैं। इनकी शराब फैक्ट्रियां अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और गोवा में हैं। इसके अलावा इनकी आधा दर्जन दूसरी कंपनियां भी हैं। इन्हीं में से बेस्ट होलसेल व ऑटो स्कवायर के बैंक खातों में बिहार और झारखंड के शराब माफियाओं ने करोड़ों रुपए ट्रांसफर किए।

देश भर में फैला हुआ है अवैध कारोबार

पुलिस के मुताबिक सुनील और फुन्सों दोनों धंधे में पार्टनर हैं। इनका सलाना टर्नओवर करोड़ों में है। राष्ट्रीय स्तर पर ये अवैध शराब और स्पिरिट के कारोबारी हैं। कई राज्यों में इनका संगठित गिरोह है। बड़े पैमाने पर जाली कागजात व परमिट तैयार कर देशभर में शराब फैक्ट्रियों के साथ अवैध शराब निर्माताओं को कच्चे स्पिरिट की आपूर्ति करते हैं।

आईजी पिस्टल चोरी मामले में आरोपितों को क्लीन चिट, विकास वैभव के आवास में बरामद हुआ गायब सामान

एक का दुबई में निवेश तो दूसरे ने वेल्स से की पढ़ाई

मद्यनिषेइ इकाई के अफसरों ने बताया कि दोनों ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं। सुनील भारद्वाज दुबई में निवेश कर रहा और महंगी गाड़ियों का शौकीन है। वहीं फुन्सों दोरजी ने उच्च शिक्षा वेल्स ( ब्रिटेन) से की है और साइप्रस की महिला से शादी रचाई है। सुनील बुलंदशहर के श्याना से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। अभी वह ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News