बिहारः अपराधियों को सजा दिलाने में भागलपुर अव्वल, सबसे फिसड्डी बक्सर; अन्य जिलों की स्थिति यहां पढ़ें

118
बिहारः अपराधियों को सजा दिलाने में भागलपुर अव्वल, सबसे फिसड्डी बक्सर; अन्य जिलों की स्थिति यहां पढ़ें

बिहारः अपराधियों को सजा दिलाने में भागलपुर अव्वल, सबसे फिसड्डी बक्सर; अन्य जिलों की स्थिति यहां पढ़ें

ऐप पर पढ़ें

कांडों में वांछित अपराधियों को कोर्ट से सजा दिलाने में इस बार भागलपुर सूबे में अव्वल रहा है, जबकि बक्सर सबसे नीचले स्थान पर है। अभियोजन निदेशालय ने सितंबर की रिपोर्ट पर जिलावार रैंकिग जारी की है। इसके मुताबिक भभुआ दूसरे, छपरा तीसरे, नालंदा व वैशाली क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर है।

 

राज्य के प्रमुख जिलों में शामिल पटना 7वें, गया 15वें, पूर्णिया 16वें और मुजफ्फरपुर 22वें स्थान पर है। इस माह सूबे में 13 हजार 55 केस में कुल 21 हजार 691 आरोपियों को सजा दिलाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भागलपुर में 772 कांडों में 1,328 अभियुक्तों को कोर्ट से सजा दिलायी गई है। इसमें 9 को आजीवन कारावास,  दो को 10 साल से ज्यादा, 15 को 10 साल से कम और दो साल तक और 4 को दो साल से कम की सजा मिली है। 1298 अभियुक्तों को सजा के एवज में प्रॉबेशन बांड या जुर्माना भरने के बाद छोड़ा गया।

नियमित समीक्षा से गवाही में आई तेजी  

विधि शाखा के पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि भागलपुर के अव्वल रहने के पीछे जिला प्रशासन द्वारा सतत मॉनिटरिंग किया जाना है। डीएम द्वारा अभियोजन की नियमित समीक्षा होती है। समीक्षा में पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी रहते हैं। जो लोक अभियोजक, स्पेशल पीपी आदि द्वारा कांड में गवाही को लेकर आ रही दिक्कतों को बताते हैं और मौजूद अधिकारी उसका तुरंत समाधान कराते हैं। विधि शाखा से भी हाईकोर्ट से मिले निर्देश के मामले में गवाहों को कोर्ट में पेश कराने की कार्रवाई की जाती है। त्वरित मामले में दूसरे राज्यों या जिलों से भी मॉनिटरिंग कर गवाहों को कोर्ट में प्रस्तुत कराया जाता है। 

सितंबर में जिलवार सजा के आंकड़े

जिला का नाम     कांड        सजावार

भागलपुर    772        1328

भभुआ         762        786

छपरा         747         1008

नालंदा         732         1242

वैशाली         680         770

मधुबनी         632         834

पटना        593         1263

गोपालगंज     583         615

नवादा         529         562

सासाराम           514        1227

समस्तीपुर     481         562

मधेपुरा         431         442

कटिहार     396         878

आरा         376         678

गया         352         909

पूर्णिया         330         502

बेगूसराय     322         363

शिवहर         279         286

अररिया        256         595

सुपौल         248         462

खगड़िया    232         517

मुजफ्फरपुर     222         636

सिवान         222         244

दरभंगा        221         483

जमुई         214         543

किशनगंज     203         494

मुंगेर         198         204

बांका         187         289

बेतिया         182        414

मोतिहारी     82          585

अरवल         177         450

जहानाबाद     165         383

शेखपुरा         157         218

सहरसा         137         149

सीतामढ़ी     121         386

लखीसराय     101         213

औरंगाबाद     68         104

बक्सर         51         67

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News