बिग बॉस 16, रविवार का वार 20 नवंबर: सलमान ने लगा दी प्रियंका की क्लास बताया स्वार्थी, किया एक्सपोज

143
बिग बॉस 16, रविवार का वार 20 नवंबर: सलमान ने लगा दी प्रियंका की क्लास बताया स्वार्थी, किया एक्सपोज

बिग बॉस 16, रविवार का वार 20 नवंबर: सलमान ने लगा दी प्रियंका की क्लास बताया स्वार्थी, किया एक्सपोज

‘बिग बॉस 16’ के ‘रविवार का वार’ स्पेशल एपिसोड में काफी कुछ होने वाला है। जहां सलमान खान प्रियंका और अंकित गुप्ता की क्लास लगाएंगे, वहीं एक टास्क भी करवाएंगे, जिसमें पता चलेगा कि कौन किस पर भारी पड़ने वाला है। ‘बिग बॉस 16’ का फिनाले जनवरी 2023 में होगा। सलमान ने 19 नवंबर के एपिसोड में यह बात खुद बताई थी। चूंकि कुछ ही हफ्ते रह गए हैं, इसलिए घरवालों को अपने गेम में दौड़ लगाने की जरूरत है।

‘बिग बॉस 16’ के एक प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान खान, प्रियंका को उनके गेम और शालीन-स्टेन की लड़ाई में ‘आग लगाने’ के लिए फटकार लगाते हैं। ‘शनिवार का वार’ एपिसोड में सलमान ने प्रियंका और अंकित गुप्ता को सबसे पीछे बिठा दिया था। सलमान ने कहा था कि जिन्होंने शालीन और स्टेन के झगड़े में बेवजह आग लगाई, वो पीछे बैठ जाएं। इसके बाद प्रियंका और अंकित गुप्ता खुद ही उठकर चले गए और डाइनिंग टेबल पर बैठ गए थे। अब सलमान प्रियंका की क्लास लगाते हैं। वह पहले तो प्रियंका से उनके करियर का एक्सपीरियंस पूछते हैं और फिर कहते हैं कि वह जिस तरह से गेम में जा रही हैं, ‘अर्चना 2.0’ दिखने लगी हैं।

एक अन्य प्रोमो में सलमान खान, घरवालों को एक टास्क करवाते दिखाए गए। सलमान घरवालों को एक-एक करके आगे बुलाते हैं और उनसे पूछते हैं कि आगे आने वाले कुछ हफ्तों में किसके निशाने पर कौन रहेगा। इसके बाद सभी घरवाले नाम बताते हैं। वो जिसे चुनते हैं, उसके चेहरे पर लाल रंग का पानी फेंकते हैं। इस टास्क में घरवालों के निशाने पर जो दो कंटेस्टेंट सबसे ज्यादा निशाने पर आते हैं, वो हैं प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम।

सलमान ने लगाई प्रियंका की क्लास, बीच में बोलने पर दिया जवाब

सलमान आते ही अर्चना और प्रियंका के मुद्दे से शुरुआत करते हैं। वह बताते हैं कि घर के सभी सदस्य प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं और खुद प्रियंका भी ऐसा ही मानती हैं। फिर सलमान वह पढ़कर बताते हैं जो प्रियंंका चिट में अपने बारे में लिखते हैं। प्रियंका के बारे में सलमान खान सबसे राय लेते हैं। साजिद बोलते हैं कि उन्हें प्रियंका की आवाज बुलंद लिखती है। लेकिन सलमान बताते हैं कि उन्हें फीडबैक मिला है कि प्रियंका की आवाज इरिटेटिंग लगती है। फिर वह शिव का सवाल बताते हैं कि वह प्रियंका को आइना दिखाना चाहते हैं। इसके बाद सलमान, निमृत ने जो प्रियंका के बारे में लिखा, उसे सबके सामने बताते हैं। लेकिन साथ ही कहते हैं कि उन्होंने जिस क्लैरिटी के साथ लिखा, अगर वही वह घर में करके दिखातीं तो उन्हें बोलना नहीं पड़ता। इसके बाद निमृत, प्रियंका के बारे में कही गई बातों पर अपना जस्टिफिकेशन सामने रखती हैं।

सलमान ने प्रियंका को बताया स्वार्थी, डबल स्टैंडर्ड किया एक्सपोज
सलमान घरवालों के ओपिनियन बताने के बाद प्रियंका से कुछ सवाल पूछते हैं और उनका सीधा-सीधा जवाब मांगते हैं। सलमान, प्रियंका से कहते हैं, ‘ये जो आप घरवालों को चूरन देती हो ना, वो बिग बॉस खाते नहीं हैं। ये जो डबल स्टैंडर्ड है, वो घरवालों को तो दिखता नहीं है। लेकिन बाहरवालों को दिखता है।’ सलमान, प्रियंका पर इस बात के लिए सवाल उठाते हैं कि वह बेवजह क्यों मुद्दे में घुसती हैं। सलमान कहते हैं, ‘आप समझना ही नहीं चाहतीं। जब पहले से ही शालीन और स्टेन के बीच लड़ाई चल रही थी। आपने उसमें और आग में घी डालने का काम किया। क्या आप अच्छी दिख रही हैं? नहीं। आप इतनी स्वार्थी हैं कि आपका ध्यान उस वक्त भी इस चीज पर था कि अंकित क्या बोल रहा है। तब आप उसे खींचकर अलग कमरे में ले गईं और अंकित को डांटा।’ फिर सलमान, अंकित से पूछते हैं कि अंकित डांट पड़ी थी ना? अंकित गुप्ता हां में जवाब देते हैं।

सलमान बोले- प्रियंका बहुत इरिटेटिंग

सलमान यहीं नहीं रुकते। वह प्रियंका को बताते हैं कि पहले वह अच्छी चल रही थीं, लेकिन अब वह बेवजह चिल्लाती हैं और दूसरों के मुद्दों में फिजूल में घुसती हैं। सलमान ने कहा कि प्रियंका ये जो तेवर हैं ना ये घरवालों के साथ ही ठीक हैं। बिग बॉस के साथ नहीं। आप जिस तरह से जा रही हो ना आप बहुत जल्दी अर्चना 2 बन जाओगी। लेकिन वो अर्चना ओरिजिनल है और फनी भी। लेकिन तुम इरिटेटिंग हो।

सलमान ने निमृत का गेम किया डिकोड, बताया कहां जा रहीं गलत
इसके बाद सलमान सभी घरवालों से पूछते हैं कि कौन भीड़ में खोया हुआ है। सभी सुम्बुल का नाम लेते हैं। लेकिन सलमान उन्हें गलत ठहराते हैं और बोलते हैं कि वह निमृत की बात कर रहे हैं। उनका ओपिनियन है पर वह सामने रखने से हिचकिचाती हैं। तब निमृत अपना पक्ष रखती हैं तो सलमान कहते हैं कि वह बहुत ही स्ट्रॉन्ग हैं और शुरुआत में बहुत अच्छी जा रही थीं। इसके बाद साजिद का नाम आता है। सलमान पूछते हैं कि उनकी प्रायोरिटी में सुम्बुल कब और कहां से आ गईं? साजिद बताते हैं कि एक टास्क के दौरान खुद को बचाने के लिए जब सुम्बुल ने उन्हें चुना तो उनका दिल पसीज किया था।

कितने लोगों को लगता है कि निमृत की घर में कोई पहचान नहीं?
प्रियंका और अंकित गुप्ता, अर्चना गुप्ता और सौंदर्या शर्मा निमृत का नाम लेती हैं और फिर सभी निमृत के बारे में अपनी राय रखते हैं। सौंदर्या कहती हैं कि निमृत का स्टैंड सिर्फ कैप्टेंसी में दिखा था, लेकिन अब वो इमोशनली दूसरों पर निर्भर हो गई हैं। सलमान इस पर सहमति दिखाते हैं। वह निमृत से पूछते हैं तो वह वजह बताते हुए इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं वह काफी वक्त से मेडिकेशन पर थीं। अभी मेडिकेशन छोड़ी है तो इसलिए मुश्किल हो रहा है। सलमान, निमृत को समझाते हैं कि आगे बढ़ती रहो, जो पास्ट है उसे भूल जाओ। इसके बाद निमृत को लेकर घर में चर्चा शुरू हो जाती है। अर्चना और सौंदर्या, निमृत की एंग्जाइटी के बारे में डिस्कस करती नजर आती हैं।

कौन किसका टारगेट? टास्क में हुआ एक्सपोज
इसके बाद एलिमिनेशन की बारी आती है। इससे पहले सलमान सबसे पूछते हैं कि अबसे आने वाले कुछ हफ्तों में किसका कौन टारगेट होगा। सबसे पहले अर्चना गौतम आती हैं और वह साजिद का नाम लेती हैं। अर्चना कहती हैं कि साजिद अपने हिसाब से घर चलाना चाहते हैं। वह सिर्फ अपनी मंडली का ही सोचते हैं। अर्चना फिर साजिद के चेहरे पर लाल रंग का पानी फेंकती हैं। निमृत, प्रियंका को बुलाती हैं और वजह बताती हैं कि क्यों वह उनका अगला टारगेट रहेंगी। शिव ठाकरे, अर्चना गौतम को अपना टारगेट बताते हैं। एमसी स्टेन बोलते हैं कि वह प्रियंका को टारगेट करेंगे क्योंकि उन्होंने भी उन्हें टारगेट किया है। अब्दु रोजिक, अर्चना को बुलाते हैं और बताते हैं कि वह क्यों उनके टारगेट पर रहेंगी। साजिद खान आते हैं और वह अर्चना को अपना टारगेट बताते हैं। गौतम विज, प्रियंका का नाम लेते हैं और अपनी वजह बताते हैं। सौंदर्या की बारी आती है तो वह भी प्रियंका का नाम लेती हैं और अपनी वजह बताती हैं।

टीना दत्ता ने अर्चना को बताया बदतमीज
अंकित गुप्ता, शिव ठाकरे का नाम लेते हैं और बताते हैं कि क्यों वह अगले कुछ हफ्तों तक उनका टारगेट रहेंगे। प्रियंका की बारी आती है तो वह भी शिव को निशाने पर लेती हैं। सुम्बुल तौकीर, अर्चना गौतम का नाम लेती हैं। टीना भी अर्चना गौतम को अपना टारगेट बताती हैं और कहती हैं कि वह बहुत ही बदतमीज हैं। वहीं शालीन भनोट, प्रियंका को टारगेट बताते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें अब अहसास हुआ कि अगर प्रियंका उनके कान नहीं भरतीं तो शायद स्टेन के साथ बवाल इतना नहीं बढ़ता।