बगैर अध्यक्ष, बगैर प्रभारी ही कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़े | city congress | Patrika News

1
बगैर अध्यक्ष, बगैर प्रभारी ही कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़े | city congress | Patrika News

बगैर अध्यक्ष, बगैर प्रभारी ही कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़े | city congress | Patrika News


इंदौरPublished: Feb 06, 2023 09:29:29 pm

कांग्रेस नेताओँ ने छावनी में बनाई मानव श्रृंखला

congress

मानव श्रृंखला बनाते हुए कांग्रेस नेता

इंदौर. कांग्रेस ने बूथवार कांग्रेस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। हालांकि ये काम वैसे तो शहर कांग्रेस को करना है, लेकिन शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी तो पहले से ही भंग है, वहीं अध्यक्ष भी नहीं है। ऐसे में इंदौर की जिम्मेदारी प्रभारी को सौंपी गई थी, लेकिन प्रभारी भी इंदौर में नहीं है। वहीं बगैर अध्यक्ष और बगैर प्रभारी के ही कांग्रेस नेताओं ने हाथ से हाथ मिलाकर छावनी में मानव शृंखला बनाई।
राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किए गए इस कार्यक्रम में कांग्रेस बूथ स्तर पर उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। इसके चलते 26 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान में 26 मार्च तक अलग-अलग आयोजन किए जाने हैं। इस दौरान आम लोगों के बीच भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को पहुंचाने के साथ ही जनता के बीच केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी पहुंचाना है। इंदौर में भी ये कार्यक्रम की औपचारिक तौर पर 26 जनवरी को प्रभारी महेंद्र जोशी ने शुरू तो किया था। लेकिन उसके बाद से इसमें कोई आयोजन नहीं हो रहा था, ऐसे में सोमवार को शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ अध्यक्ष गिरीश जोशी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष नितेश नरवले, इंदौर शहर कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष रमेश घाटे, दयाल चौहान, तन्मय सिलावट, ताराचंद सहित अन्य कांग्रेसियों ने छावनी में हाथ से हाथ जोड़कर मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा के नारे भी लगाते रहे। मानव श्रृंखला बनाने वाले जोशी ने बताया कि इस अभियान को इंदौर के सभी 85 वार्डों के 24 ब्लाकों में आयोजित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस द्वारा निर्देश दिए गए हैं। आम जनता तक महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीडन, सहित जनता से जुड़े मुद्दों पर आम लोगों से चर्चा की जानी है। इसी क्रम में सोमवार को ये आयोजन किया गय था। जिसमें कांग्रेस के नेता शामिल हुए थे।
नहीं आए कांग्रेस के बड़े नेता
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत हुए इस आयोजन में कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने भाग ही नहीं लिया। यहां तक की अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे पूर्व अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और अध्यक्ष बनाने के बाद रोक दिए गए अरविंद बागड़ी और अध्यक्ष बनने के लिए प्रयास कर रहे गोलू अग्निहोत्री भी इस आयोजन से दूर ही रहे।

उमध्यप्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News